'द सैंडलॉट' फेम मार्टी यॉर्क की मां की हत्या, प्रेमी पर शक, टूटे दिल के साथ बेटे ने लिखी ये पोस्ट

Updated on 14-10-2023 03:50 PM
'द सैंडलॉट' स्टार मार्टी यॉर्क की मां डियाना एस्माईल की उनके ही घर में हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को क्रिसेंट सिटी, कैलिफ़ोर्निया में वह अपने घर के अंदर मृत पाई गई थी। एक्टर की मां डेल नॉर्ट काउंटी शेरिफ में काम करती थीं। यहां के अधिकारियों ने शक जताया है कि एस्माईल की हत्या के पीछे कथित संदिग्ध डैनियल जेम्स वाल्टर है, जो उनका प्रेमी हुआ करता था। इस मामले में ऑफिस वालों ने शख्स का पता लगाने के लिए अलर्ट जारी किया है।

जांचकर्ताओं ने टीएमजेड को बताया कि वाल्टर, जिसने हाल ही में एक नया नाम अपनाया है, एडवर्ड पैट्रिक डेविस, एस्माईल की हत्या का संदिग्ध है। अलर्ट में कहा गया है कि अधिकारी वाल्टर की गाड़ी का पता लगा रही है। हालांकि 54 वर्षीय व्यक्ति अभी भी फरार है।

जताया दुख

टीएमजेड के अनुसार, डेल नॉर्ट शेरिफ कार्यालय में एस्माईल के साथ काम करने वाले शेरिफ स्कॉट ने एक बयान में कहा, 'डिप्टी एस्माईल की मौत से हम सभी बहुत दुखी हैं।' अधिकारी ने कहा, 'हमारे दिल और प्रार्थनाएं उनके परिवार, दोस्तों के साथ हैं।'

मां की मौत से टूट गए मार्टी यॉर्क

एस्माईल के 43 वर्षीय अभिनेता बेटे, यॉर्क, जो 1993 के 'द सैंडलॉट' में 'यस-यस' की भूमिका के लिए जाने जाते हैं, ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी मां की मौत पर पोस्ट किया। उन्होंने एक फोटो कैप्शन में में कहा कि आजतक की सबसे मुश्किल पल उनके लिए ये है। जब वह अपनी मां की मौत के बारे में लिख रहे हैं। वह एकदम टूट गए हैं। उनके अंदर गुस्सा, बदला और रोने की भावनाएं घुमड़ रही है।

मार्टी यॉर्क ने की अपील

साथ ही एक्टर ने मां के कातिल को पकड़वाने में मदद के लिए सभी से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी शख्स के बारे में कुछ पता चले वह जरूर उनसे संपर्क करे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.