दिवाली पर मां के हाथ की मिठाई स्पेन नहीं पहुंची:DTDC पर जुर्माना

Updated on 06-06-2025 01:09 PM

मां के हाथ की मिठाई और सूखे मेवों से भरा एक पार्सल दीवाली पर अपने बेटे के लिए स्पेन भेजा गया, लेकिन डिलीवरी नहीं हुई। इससे परिवार को भावनात्मक नुकसान के साथ फाइनेंशियली तौर पर भी नुकसान हुआ। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, भोपाल बेंच-2 ने डीटीडीसी एक्सप्रेस लिमिटेड और फेडरल एक्सप्रेस ट्रांसपोर्टेशन एंड सप्लाई चेन सर्विसेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को दोषी माना।

आयोग ने पाया कि स्पेन में खानपान सामग्री पर प्रतिबंध के बावजूद डीटीडीसी के कर्मचारियों ने भोपाल में पार्सल पैक किया और फिर डिलीवरी नहीं कर पाए। दोनों कंपनियों से 7,750 रुपए (7% साधारण वार्षिक ब्याज सहित), शारीरिक-मानसिक क्षति के लिए 10,000 रुपए और परिवाद व्यय के रूप में 5,000 रुपए, कुल मिलाकर करीब 21,000 रुपए अदा करने का आदेश दिया।

यह फैसला आयोग की बेंच क्रमांक 2 की अध्यक्ष गिरीबाला सिंह व सदस्य प्रीति मुद्गल ने सुनाया।

दिवाली पर बेटे के लिए भोपाल से स्पेन भेजा था पार्सल भोपाल के होशंगाबाद रोड, सुरेंद्र गार्डन्स निवासी और पूर्व वन बल प्रमुख (HOF) व प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) रवि श्रीवास्तव ने 16 दिसंबर 2019 को परिवाद दर्ज किया। उन्होंने बताया कि बेटा एमबीए करने स्पेन गया है। दिवाली के अवसर पर बेटे को भोपाल से 4 किलोग्राम का पार्सल भेजा था। इसमें मां के हाथ की बनी मिठाई और जल्दी खराब न होने वाले खाद्य पदार्थ थे, जिनकी कीमत 4,000 रुपए थी।

पार्सल डीटीडीसी के भोपाल कार्यालय (10 नंबर मार्केट) से बुक हुआ, जहां उनके कर्मचारियों ने पैकिंग की। 2 नवंबर 2019 तक डिलीवरी नहीं हुई। काफी दिनों तक वह बेटे तक नहीं पहुंचा। बाद में पता चला कि पार्सल वापस लौट आया है। अगर सामान प्रतिबंधित था, तो बुकिंग के समय बता देना चाहिए था। कई बार आवेदन दिया, कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। काफी समय बाद आयोग में केस लगाया, जिससे हमें सफलता मिली।

डीटीडीसी ने कहा- समय पर डिलीवरी के लिए प्रतिबद्ध हैं डीटीडीसी एक्सप्रेस लिमिटेड ने आयोग के समक्ष दलील दी कि वे ग्राहकों की संतुष्टि और समय पर डिलीवरी के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पार्सल में ऐसी खानपान सामग्री होगी जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं भेजी जा सकती या स्पेन में सख्त सीमा शुल्क नियमों के कारण इसे रोका गया होगा। डीटीडीसी ने दावा किया कि भोपाल कार्यालय से पार्सल को प्रारंभिक रूप से संसाधित कर आगे भेजा गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.