13 किरदारों से सजा है 'मिशन रानीगंज' का मोशन पोस्टर, इस दिन होगा अक्षय कुमार की मूवी का ट्रेलर रिलीज

Updated on 23-09-2023 05:15 PM
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की नई फिल्म का हाल में ही ऐलान हुआ। इसका नाम है 'मिशन रानीगंज', जो सच्ची घटना पर आधारित है। अब मेकर्स ने 'मिशन रानीगंज' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसमें एक्टर के अलावा अन्य स्टारकास्ट भी दिख रही है। मालूम हो, हाल में ही परिणीति चोपड़ा और अक्षय कुमार से सजा गाना भी मेकर्स ने रिलीज किया था।

'मिशन रानीगंज' में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा के अलावा कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, दिब्येंदु भट्टाचार्य, मुकेश भट्ट, अक्षय वर्मा, इश्तियाक खान, दिनेश लांबा और वीरेंद्र सक्सेना जैसे बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। ये फिल्म कोल माइन रेस्क्यू मिशन पर आधारित है।

'मिशन रानीगंज' में अक्षय कुमार का रोल

पूजा एंटरटेनमेंट की 'मिशन रानीगंज' में अक्षय कुमार रियल लाइफ हीरो जसवंत गिल की भूमिका निभा रहे हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 25 सितंबर को रिलीज होने वाला है। जहां 'मिशन रानीगंज' की पूरी झलक देखने को मिलेगी।

कब रिलीज होगी 'मिशन रानीगंज'

वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर द्वारा निर्मित, 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' को टीनू सुरेश देसाई ने डायरेक्ट किया है। जहां दर्शकों को संगीत जेजस्ट म्यूजिक का सुनने को मिलेगा। यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.