अजाक्स से सुपत क़ो किया चलता लगे करोड़ों के आरोप

Updated on 11-08-2023 05:56 PM
मध्यप्रदेश में लोक निर्माण विभाग की भवन बनाने वाली इकाई पीआईयू के अतिरिक्त परियोजना संचालक सूपत लाल सूर्यवंशी को पद का दुरुपयोग करने के आरोप में  अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ यानि अजाक्स के प्रांतीय महासचिव प्रशासनिक पद से बर्खास्त कर दिया गया है। संघ के प्रान्ताध्यक्ष  मुकेश मौर्य ने आज भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में सूर्यवंशी पर संघ के संविधान के मुताबिक 2014 में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बावजूद नौ साल से अवैध रूप से संघ पर कब्जा जमाने , संगठन में आर्थिक गड़बड़ियां करने , संगठन के कामकाज में मनमानी करने और अदालत की अवमानना करने के आरोप लगाए ।
गौरतलब है कि सूर्यवंशी 2010 में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त छापे में पकड़ाने के बाद अभी भी भोपाल की विशेष अदालत में इस मुकदमे का सामना कर रहे हैं। इस बीच सूर्यवंशी पर मुकदमें का मामला छिपाकर 2016 में पदोन्नति लेने , फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी पा चुके लोगो को संरक्षण देने , विभिन्न निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार करने, भोपाल में हमीदिया अस्पताल के भवन निर्माण में भारी अनियमितताएं करने , अजाक्स के प्रांतीय महासचिव पद के कामकाज के लिए लोक निर्माण विभाग का भवन और अन्य सरकारी संसाधनों का उपयोग करने जैसे कई गंभीर आरोप भी लगे। हालांकि अजाक्स की ताकत और पैसों की खनक के चलते आला अधिकारियों से लेकर मंत्री तक तमाम शिकायतों के बावजूद सूपत लाल सूर्यवंशी पर कोई कार्रवाई नहीं कर सके।
        इस संरक्षण ने सूर्यवंशी के हौंसले इतने बढ़ा दिए कि उन्होंने मनमाने तरीके से ना केवल अजाक्स की सदस्यता राशि में दोगुनी से लेकर दस गुनी बढ़ोतरी कर दी बल्कि नियमानुसार पंजीयक कार्यालय को उसका हिसाब किताब भी देना भी मुनाशिब नहीं समझा । संघ के प्रान्ताध्यक्ष मुकेश मौर्य ने बताया कि  संघ के एक लाख से ज्यादा सदस्यों से इक्कठी की गई यह राशि करोड़ों रुपए की है जिसमें गबन किया गया है।
        उन्होंने सूर्यवंशी पर इतने बरसों में अनुसूचित जाति जनजाति के अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने और उनके हित संरक्षण के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाने  का आरोप लगाया। उन्होंने सूर्यवंशी पर अदालत की अवमानना करने का आरोप भी लगाया और प्रदेश के पंजीयक से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने शीघ्र ही अजाक्स का सम्मेलन आयोजित करने और आरक्षित अधिकारियों कर्मचारियों के हित में समुचित कदम उठाने को कहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.