पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना पर एमपी और राजस्थान सहमत, ग्वालियर-चंबल व आगर-मालवा के 13 जिलों में होगा पानी ही पानी
Updated on
05-12-2024 12:18 PM
भोपाल। पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना का काम शुरू करने के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों के बीच मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओपी) पर हस्ताक्षर किया जाएगा।प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को मंत्रालय में जानकारी दी कि मध्य प्रदेश और राजस्थान की सरकारें पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना पर एमओपी पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत हो गई हैं।
दोनों राज्यों में 2.8 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी
एमओपी पर हस्ताक्षर होते ही दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच नदियों को जोड़ने (पार्वती-कालीसिंध-चंबल) की महत्वपूर्ण परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा।
इस परियोजना के लिए 75 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर इस साल जुलाई में ही हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। अब दोनों राज्यों के बीच जल्द ही एमओपी पर हस्ताक्षर किया जाएगा।
मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि यह परियोजना मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल और आगर-मालवा क्षेत्रों के 13 जिलों को पानी उपलब्ध कराएगी। इससे दोनों राज्यों में कम से कम 2.8 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई में भी मदद मिलेगी।
इस साल जुलाई की शुरुआत में मध्य प्रदेश की यात्रा के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा था कि नदी जोड़ परियोजना से दोनों राज्यों को फायदा होगा, जिससे राज्यों के बीच संबंध भी मजबूत होंगे।
पार्वती नदी का विशेष योगदान
पार्वती नदी मध्य प्रदेश और राजस्थान से बहने वाली चंबल नदी की तीसरी सबसे बड़ी सहायक नदी है। यह मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में आष्टा के पास 609 मीटर की ऊंचाई पर विंध्याचल पर्वतमाला से निकलती है और राजस्थान के कोटा जिले में चंबल नदी में मिलती है।
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…