मप्र कर्मचारी मंच ने आरजीपीवी के कुलगुरु को ज्ञापन सौंपा:कुलगुरु का आश्वासन-मांगें जल्द पूरी करने का प्रयास करेंगे

Updated on 07-01-2025 12:48 PM

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने स्थाई कर्मचारियों को नियमित करने सहित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कुलगुरु प्रो. राजेंद्र त्रिपाठी को सौंपा। प्रो. त्रिपाठी ने मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर पूरी कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

मप्र कर्मचारी मंच के अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि मंच का प्रतिनिधिमंडल कुलगुरु से मिला था। उन्हें पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें स्थाईकर्मियों को नियमित करने, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी योजना का लाभ देने, अकुशल श्रमिकों का श्रेणी परिवर्तन करने, 10 साल की सेवा पूर्ण कर चुके दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने, स्थाई कर्मियों को सरकारी कर्मचारी के समान अवकाश सुविधा का लाभ देने, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में अनुकंपा नियुक्ति देने की मांगों को प्रमुखता के साथ रखा गया है। उन्होंने बताया कि मंच ने विश्वविद्यालय कुलगुरु को 15 जनवरी तक मांगों को पूरा करने का लिखित पत्र सोपा है। चर्चा में कुलगुरु ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि अतिशीघ्र ही मांगों को लेकर सकारात्मक निर्णय किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.