MP सरकार के पास गरीबों की अंत्येष्टि के पैसे नहीं, संबल योजना के तहत दिया जाता है 5 हजार रुपये

Updated on 30-11-2024 01:12 PM
भोपाल : बजट के अभाव में मध्य प्रदेश में अंत्येष्टि सहायता की राशि नहीं मिल पा रही है। संबल योजना में पांच हजार रुपये की अंत्येष्टि सहायता राशि न मिलने पर हितग्राही सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर रहे हैं। 42 जिलों से ऐसी कुल 153 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में की गई है। इनमें 131 शिकायतें लेवल-1 में, सात शिकायतें लेवल-2 पर, छह शिकायतें लेवल-3 पर तथा नौ शिकायतें लेवल-4 पर लंबित हैं।सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण आयुक्त डा. रामराव भोंसले ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा कि सीएम हेल्पलाइन में अंत्येष्टि सहायता न मिलने की शिकायतें प्राप्त होना अत्यंत खेदजनक और आपत्तिजनक है।

शिकायत का निराकरण नहीं

शिकायतें प्राप्त होने पर उन्हें एक विभाग से दूसरे विभाग में हस्तांतरित कर दिया जाता है जिससे समय पर शिकायत का निराकरण नहीं हो पाता है, जबकि निराकरण अधिकारी लेवल-1 पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ही हैं। उन्होंने कहा कि अंत्येष्टि सहायता न मिलने की शिकायत पर पात्रता का परीक्षण उसका शीघ्र निराकरण करें ताकि शिकायतें अनावश्यक रूप से लंबित न रहें।

अंत्येष्टि पर पांच हजार रुपये

बता दें, संबल योजना के तहत जिन श्रमिकों की मृत्यु हो गई है उनकी अंत्येष्टि के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना में अंत्येष्टि पर पांच हजार रुपये, सामान्य मृत्यु पर दो लाख रुपये, दुर्घटना में मृत्यु पर चार लाख रुपये, आंशिक दिव्यांगता पर एक लाख रुपये एवं स्थायी दिव्यांगता पर दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है।

24 हजार प्रकरण लंबित

मध्य प्रदेश में ऐसे 24 हजार लंबित प्रकरणों में 533 करोड़ रुपये की राशि निहित है जिसमें से 264 करोड़ रुपये की राशि मध्य प्रदेश असंगठित शहरी, ग्रामीण कर्मकार मंडल को जारी की गई है। इसमें सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों के लिए 161 करोड़ चार लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनके अलावा अनुसूचित जनजाति के लिए 60 करोड़ 72 लाख रुपये एवं अनुसूचित जाति के लिए 42 करोड़ 24 लाख रुपये शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.