MP सरकार ने महाकुंभ में 'एकात्म धाम शिविर' लगाया

Updated on 24-01-2025 02:50 PM

मध्यप्रदेश सरकार के आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास ने प्रयागराज महाकुंभ में एकात्म धाम शिविर लगाया है। यह शिविर एक महीने के लिए 12 फरवरी तक चलेगा। करीब 3 एकड़ जमीन पर आयोजित शिविर में ओंकारेश्वर में निर्माणाधीन अद्वैत लोक की प्रदर्शनी लगाई है। इसका उद्देश्य अद्वैत वेदांत दर्शन के लोक व्यापीकरण एवं सार्वभौमिक एकात्मता की संकल्पना है।

इस शिविर में प्रतिदिन अद्वैत वेदांत पर केंद्रित संवाद, श्रवण, मनन, निधिध्यासन द्वारा ध्यान, शास्त्रार्थ सभा, संत समागम, शंकर संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, वैदिक अनुष्ठान एवं भाष्य पारायण, अद्वैतामृतम, विमर्श सभा, पुस्तक प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र हैं। यह शिविर महाकुंभ क्षेत्र में सेक्टर 18 में लगाया गया है। 25 व 26 जनवरी को शास्त्रार्थ सभा का आयोजन होना है। वहीं 27 जनवरी को संत-समागम का आयोजन होगा।

गौरतलब है कि, एकात्मधाम प्रकल्प के अंतर्गत ओंकारेश्वर स्थित ओंकार पर्वत पर आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची 'एकात्मता की मूर्ति' आचार्य शंकर के जीवन तथा दर्शन पर आधारित संग्रहालय 'अद्वैत लोक' एवं अद्वैत वेदांत दर्शन के अध्ययन, शोध व विस्तार के लिए 'आचार्य शंकर अंतरराष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान' की स्थापना करते हुए एकात्मता के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

महाकुंभ में आएंगे श्रृंगेरी शंकराचार्य, करेंगे अध्यक्षता

दशनामी संन्यास परंपरा के लाखों साधु-संत, संन्यासी, आचार्य महामंडलेश्वर, महंत सहित आर्ष परंपरा के मनीषी महाकुंभ में शामिल होते है। यह सुखद संयोग है कि इस बार महाकुंभ में पहली बार श्रृंगेरी शंकराचार्य श्री श्री विधुशेखर भारती सन्निधानम आएंगे। वे एकात्म धाम द्वारा 25 एवं 26 जनवरी को आयोजित शास्त्रार्थ सभा एवं 27 जनवरी को आयोजित संत-समागम की अध्यक्षता करेंगे।

शास्त्रार्थ सभा में देश-दुनिया के प्रमुख विद्वान आएंगे जो आत्मा, जगत जैसे मनुष्य के जिज्ञास्य विषयों पर चिंतन की अनेक धाराओं के अनुसार विवेचना करेंगे। प्रोफेसर राजाराम शुक्ल (वाराणसी), मणि द्रविड़ शास्त्री (चेन्नई), श्रीहरि शिवराम धायगुड़े (तिरुपति) सहित अनेक विद्वान शामिल होंगे। संत समागम में श्रृंगेरी शंकराचार्य के साथ द्वारिका शंकराचार्य श्री श्री सदानंद सरस्वती, जूनापीठाधीश्‍वर आचार्य महामंडलेश्वर स्‍वामी अवधेशानंद गिरि महाराज सहित हजारों साधु संत शामिल होंगे।

अभिनेता नीत‍िश भारद्वाज शंकर गाथा की देंगे प्रस्तुति

शिविर में 25 से 27 जनवरी तक स्वामी परमात्मानंद सरस्वती ‘कठोपनिषद’, 6 फरवरी को स्वामिनी विमलानंद सरस्वती व 7 फरवरी को स्वामी मित्रानंद सरस्वती आचार्य शंकर के जीवन दर्शन पर संवाद करेंगे। 6-7 फरवरी को ही शाम 6 बजे से अभिनेता नीत‍िश भारद्वाज एवं कोरियोग्राफर मैत्रेयी पहाड़ी शंकर गाथा की प्रस्तुति देंगी। 8 से 12 फरवरी तक राम जन्म भूमि न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि प्रतिदिन शंकरो लोकशंकर: आचार्य शंकर के जीवन प्रसंग पर कथा करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.