सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा गरबा पंडालो में मुस्लिम समुदाय का प्रवेश वर्जित हो

Updated on 29-09-2022 05:28 PM
इस समय शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. माता रानी की झांकियां गांव शहरों में सजाई गई है. वहीं झांकियों के पास गरबे का भी आयोजन किया जा रहा है.

कोरोना (Corona) महामारी के 2 साल बाद गरबे के आयोजन को लेकर बेसब्री से सभी को इंतजार था. वहीं मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh government) ने गरबा पंडालों को लेकर सख्त निर्देश भी जारी कर दिए. गरबा पंडालों में एंट्री से लेकर सुरक्षा तक के लिए जिला प्रशासन ने गाइडलाइ जारी कर दी है. सीसीटीवी कैमरे की अनिवार्यता के साथ पहली बार आग बुझाने के इंतजाम भी पंडालों में दिखाई दे रहा है.

वहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने यह भी कहा कि गरबा पंडालों में देवी आराधना से जुड़े अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं वहां बिना आईडी कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी. इसकी जांच की पूरी जिम्मेदारी आयोजन समिति को सौंपी गई है.

बता दें कि भोपाल में करीब 500 से अधिक जगह झांकियां सजाई गई हैं. इस दौरान गरबा और सांस्कृतिक आयोजन भी किए जा रहे हैं. इस पूरे बयान के बाद कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है ”आरएसएस प्रमुख मस्जिद इमाम से मिलने जाये, मदरसे जाये. पीएम मोदी के साथ घर पर अब्बास रहे, उनकी माताजी ईद पर उसके लिये पकवान बनाये. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजान के वक़्त अपना भाषण रोक दें. साध्वी को सबसे पहले इन लोगों का विरोध का साहस दिखाना चाहिये फिर नफ़रत का ज़हर घोलना चाहिये.

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पीएफआई के बैन को लेकर पूछे सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। सांसद ने कहा कि भोपाल लोकसभा का चुनाव हार चुके व्यक्ति जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक की तुलना पीएफआई से करते हैं तो यह उनका मानसिक दिवालियापन है। उन्हें अपने रक्त की जांच करवानी चाहिए। सांसद ने कहा कि उज्जैन, इंदौर तक लोग पकड़े गए हैं। पूरे देश में पीएफआई के लोगों ने हंगामा मचा रखा है। इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता। पीएफआई के लोग नहीं सुधरे तो आजीवन बैन लग जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.