एम.पी. ट्रांसको ने 132 के.व्ही. सबस्टेशन अमरवाड़ा में ऊर्जीकृत किया 63 एम.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर

Updated on 13-05-2023 06:13 PM

एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने छिंदवाड़ा जिला स्थित 132 के.व्ही. सबस्टेशन अमरवाड़ा में नया 63 एम.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत कर जिले की पारेषण क्षमता में बढ़ोत्तरी की है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस सफलता के लिए एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि लगभग 5 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से अमरवाड़ा क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को काफी फायदा पहुँचेगा। अब उन्हें उचित वोल्टेज पर गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलेगी।

सबस्टेशन अमरवाड़ा में बढ़ते हुए लोड के मद्देनजर पूर्व में स्थापित 40 एम.व्ही.ए. क्षमता के ट्रांसफार्मर के स्थान पर अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर की जरूरत महसूस हुई, जिसे देखते हुए एम.पी. ट्रांसको ने सबस्टेशन में नया 63 एम.व्ही.ए. क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। इस ट्रांसफार्मर के लगने से अमरवाड़ा के 132 के.व्ही. सबस्टेशन की क्षमता बढ़ कर 113 एम.व्ही.ए. की हो गई है।

छिंदवाड़ा जिले की पारेषण क्षमता बढ़कर 1212 एम.व्ही.ए. की हुई

म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालन अभियंता श्री दीपक पारधी ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से छिंदवाड़ा जिले की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़ कर 1212 एम.व्ही.ए. की हो गई है। इसमें 220 के.व्ही. साइड 320 एम.व्ही.ए. तथा 132 के.व्ही. साइड 892 एम.व्ही.ए. की स्थापित क्षमता शामिल है। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी, छिंदवाड़ा जिले में अपने 10 सबस्टेशन से विद्युत पारेषण करती है, जिसमें 220 के.व्ही. के एक सबस्टेशन तथा 132 के.व्ही. क्षमता के 9 सबस्टेशन क्रियाशील हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.