एमपी ट्रांसको ने चीचली में ऊर्जीकृत किया 160 एम.व्ही.ए. का पावर ट्रांसफार्मर

Updated on 09-05-2023 05:31 PM

एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने अपने 220 के.व्ही. सबस्टेशन चीचली (गाडरवारा) में करीब 9 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से 160 एम.व्ही.ए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस सफलता के लिए एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है। चीचली में इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से नरसिंहपुर जिले की पारेषण क्षमता को मजबूती मिली है। साथ ही इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से नर्मदापुरम् जिले के 220 के.व्ही. सबस्टेशन पिपरिया को भी राहत मिलेगी।

अब वनखेड़ी और पोंडर 132 के.व्ही. सबस्टेशन और 220 के.व्ही. सबस्टेशन पिपरिया से नरसिंहपुर जिले में होने वाला विद्युत पारेषण नियंत्रित हो सकेगा तथा जरूरत पड़ने पर नर्मदापुरम् जिले में चीचली सबस्टेशन से विद्युत प्रवाह संभव हो सकेगा।

नरसिंहपुर जिले को मिलेगी भरोसेमंद गुणवत्तापूर्ण विद्युत

एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता श्री पी.सी. निगम ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से 220 के.व्ही. सबस्टेशन नरसिंहपुर को राहत मिलेगी। यहाँ से नरसिंहपुर जिले के नरसिंहपुर, बरमान, करकबेल, करपगांव, गाडरवारा, सबस्टेशनों को विद्युत आपूर्ति होती है। अब 132 के.व्ही. सबस्टेशनों गाडरवारा, करपगांव, पलोहाबड़ा, पोंढर, तेंदुखेड़ा, बरमान को चीचली सबस्टेशन से उचित वोल्टेज पर विश्वसनीय गुणवत्तापूर्ण विद्युत सप्लाई मिल सकेगी।

1682 एम.व्ही.ए. हो गई है नरसिंहपुर जिले की पारेषण क्षमता

नरसिंहपुर जिले में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी अपने 12 सबस्टेशन से विद्युत पारेषण करती है। इससे 220 के.व्ही. के 2 सबस्टेशन तथा 132 के.व्ही. के 10 सबस्टेशन शामिल हैं। अब नरसिंहपुर जिले की कुल स्थापित पारेषण क्षमता बढ़ कर 1682 एम.व्ही.ए. की हो गई है। इसमें 220 के.व्ही. साइड 640 तथा 132 के.व्ही. साइड 1522 एम.व्ही.ए. है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.