एमपी का लोकपर्व भगोरिया अब राजकीय उत्सव:मोहन यादव बोले-सीएम हाउस आए नर्तक

Updated on 05-03-2025 01:02 PM

भोपाल में सीएम हाउस पर आयोजित जनजातीय देवलोक महोत्सव में सीएम डॉ. मोहन यादव ने लोक पर्व भगोरिया को राजकीय उत्सव के तौर पर मनाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा-सीएम हाउस आए नर्तक, वादक दलों के हर कलाकार के खाते में 5-5 हजार रुपए डाले जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने कहा कि आदिवासियों को चुनाव के पहले सीएम हाउस बुलाया जाता था। इस पर सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि अगले चुनाव में आप जिसे कहोगे उसे पहले ही जनप्रतिनिधि तय कर देंगे।

इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से आदिवासी समाज के पटेल, पुजारा, तडवी, भगत, भूमक, पंडा और धर्माचार्य शामिल हुए। समाज के युवाओं-युवतियों ने अलग-अलग पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। बैगा, कोरकू, गोंड जनजाति के प्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे।

सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, मंत्री विजय शाह, नागर सिंह चौहान, विधायक भगवान दास सबनानी और आदिवासी समाज के पंडा पुजारियों के साथ बड़ा देव की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

शाह बोले-कोई सम्मान करता है तो चुनाव के पहले करता है जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं 35 साल से देख रहा हूं कि हमारे जनजातीय वर्ग का कोई सम्मान करता है, तो चुनाव के पहले करता है। हमको सीएम हाउस चुनाव के पहले बुलाया जाता था।

सीएम ने कहा- अभी चुनाव नहीं, फिर भी सबको बुलाया सीएम मोहन यादव ने मंत्री विजय शाह की बात पर कहा- विजय भैया, आपने कहा कि जब चुनाव आते थे तो लोग हमको बुलाते थे। मैं आपको डंके की चोट पर कह रहा हूं, आने वाले चुनाव के पहले आप जिन-जिनको कहोगे, हम उन सबको पहले से ही आपके बीच में जनप्रतिनिधि बनने के लिए तय कर देंगे।

यह बात सही है कि अभी चुनाव नहीं हैं, लेकिन फिर भी हमने सबको बुलाया है। क्योंकि चुनाव जीतने में सबकी सहभागिता रही है। ऐसे में अब मेरा फर्ज बनता है कि उनको बुलाकर उनके साथ उत्सव मनाएं।

होली में जनजातियों के इस त्योहार का अलग आनंद है सीएम मोहन यादव ने आदिवासियों के भगोरिया की तारीफ करते हुए कहा होली में जनजातियों के इस त्योहार का अलग आनंद है। लोग काला चश्मा तो कई बार रात में भी नहीं उतारते। कहीं ताड़ी का प्रसाद है। आलीराजपुर जाओ तो आपकी खुशबू में ही मजा आने लगता है। आदिवासी समाज को देख लो आनंद आ जाता है। अपनी संस्कृति, जंगल-जमीन, जमीर बचाने के लिए आदिवासी समाज डटकर खड़ा रहा है।

आदिवासियों के लिए पीएम मोदी ने अच्छा काम किया सीएम ने कहा कि हमने रानी दुर्गावती के नाम पर पहली कैबिनेट की बैठक जबलपुर में की। जिस टंट्या मामा को अंग्रेज पता नहीं क्या-क्या कहते थे। हमने आदर्श स्थापित करने खरगोन में टंट्या मामा के नाम पर विश्वविद्यालय शुरू किया।

मोदी जी ने आदिवासी समाज के लिए अद्भुत काम किया। इसी बजट में मजरा टोला, फलिया में भी सड़क बनाने की घोषणा की है। जल जीवन मिशन की मंत्री आपकी समाज से हैं। नागर सिंह और भाभी जी की तो आदर्श जोड़ी है। भाई मंत्री, भाभी सांसद। हमारे अच्छे लोग मैदान में आते हैं। हजारों लाखों वोटों से जीतते हैं।

सीएम ने कार्यक्रम में ये भी कहा-

  • दूध उत्पादन को बढ़ावा देने 5 रुपए प्रति लीटर बोनस दिया जाएगा।
  • पीएम आवास से जो छूटे हैं, सर्वे कराकर उन्हें भी पक्के मकान देंगे।
  • सरकारी बसें बंद हो गईं थी। इस बजट के माध्यम से सरकारी बसों की सुविधा शुरू की जाएगी।
  • भगोरिया जैसे जनजातीय पर्व राजकीय उत्सव के तौर पर मनाए जाएंगे।
  • सीएम हाउस आए नर्तक, वादक दलों के हर कलाकार के खाते में 5-5 हजार रुपए डाले जाएंगे।
  • 931 कलाकारों के खातों में 46 लाख 55 हजार रुपए की राशि डाली जाएगी।
  • पेसा की प्रति ग्राम सभा के मान से 3 हजार रुपए से कुल 11596 पेसा ग्राम सभाओं में 3 करोड़ 47 लाख की राशि डाली जाएगी।

आदिवासी संस्कृति के लिए कार्यक्रम मील का पत्थर केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके ने कहा हमारे आदिवासियों का ग्रंथ है ऋग्वेद। भगवान राम जब वन गए तो हमारी शबरी माता के आश्रम गए। उस समय जंगल में सभी राजा आदिवासी हुआ करते थे। वानर का अर्थ है वन में रहने वाला। खाटूश्याम आदिवासी समाज की बेटी हिडिंबा के वंश के हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.