मृदुल तिवारी मुंबई में पार्टियां कर अब लौटे घर, गांव पहुंचे बच्चों को बांटा पिज्जा, कहा- पढ़ाई सबसे जरूरी है

Updated on 15-12-2025 02:56 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' खत्म हो चुका है। इस सीजन का विनर मिल चुका है, जोकि गौरव खन्ना हैं। शो खत्म होने और पार्टियां करने के बाद अब सभी कंटेस्टेंट्स अपने-अपने काम पर लौट चुके हैं। उधर तान्या मित्तल अपने ग्वालियर वाले घर पहुंच चुकी हैं, जिसकी झलक देखने के लिए लोग बेकरार थे। इधर मृदुल गांव में बच्चों के पास पहुंचे। उन्हें ना सिर्फ पिज्जा खिलाया, साथ ही कॉपी-पेंसिल भी बांटा। इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मृदुल तिवारी अपनी टीम के साथ एक गांव पहुंचते हैं। यहां पर कई बच्चे हैं। वो सभी बच्चों को पिज्जा देते हैं। इसके बाद उन्हें कॉपी और पेन-पेंसिल भी देते हैं। वो वीडियो में ये भी कह रहे हैं कि पढ़ना जरूरी है।

मृदुल ने कहा- शिक्षा किसी भी चीज से सबसे ज्यादा जरूरी

मृदुल ने कैप्शन में लिखा, 'पिज्जा इन्हें भी पसंद है और मुझे भी और आपको?? मुझे ज्यादा फॉर्मल एजुकेशन नहीं मिल पाई, लेकिन मैं फिर भी हर दिन खुद को बेहतर बनाने और सीखने की कोशिश करता हूं। शिक्षा किसी भी चीज से ज्यादा जरूरी है।'

फैंस ने मृदुल पर उड़ेला प्यार

मृदुल के फैंस उनपर खूब प्यार उड़ेल रहे हैं। एक ने कहा, 'निस्वार्थ भाव से किया गया यह उत्कृष्ट कार्य अत्यंत प्रेरणादायक है। आपके प्रयास और सकारात्मक सोच से लोगों को नई दिशा एवं आशा मिल रही है।' दूसरे ने कहा, 'एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे मेरे भाई।' एक और फैन ने कहा, 'बहुत खूबसूरत।'मृदुल के अलावा तान्या भी चर्चा में बनी हुई हैं। वो जब शो में थीं, तब अपनी अमीरी को लेकर शेखी बघारती थीं। किसी को भी उनपर यकीन नहीं था। हर किसी को लगता था कि वो झूठ बोल रही हैं। पर अब वो अपने ग्वालियर वाले घर पहुंची हैं, जिसका वीडियो पोस्ट किया है। उनका घर-परिवार देख अब लोग कह रहे हैं कि ये तो वाकई में अमीर निकलीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.