एमएसएमई मंत्री श्री काश्यप ने किया लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण

Updated on 25-01-2024 11:52 AM

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप ने बुधवार को लघु उद्योग निगम के कार्यालय पंचानन भवन भोपाल में संचालक मंडल के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।विभाग के सचिव और उद्योग आयुक्त श्री पी. नरहरि और एम.डी. श्री रोहित सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने श्री काश्यप का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

निगम को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे

पदभार ग्रहण करने के बाद श्री काश्यप ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद की प्रमुख एजेंसी के रूप में लघु उद्योग निगम की पहचान रही है और हाल में तकनीकी आदि के कारण आए बदलाव तथा प्रतिस्पर्धा को आत्मसात करते हुए निगम को नई ऊंचाइयों पर लाने के प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि निगम के विभिन्न स्थानीय उत्पादों की देश और दुनिया में ख्याति है और आन लाइन मार्केट के साथ विभिन्न मंचों पर उत्पादों को लाकर नई पहचान दिलवाई जायेगी।

अध्यक्ष श्री काश्यप ने अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य शासन के संकल्प को पूर्ण करने की कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिए। बाद में श्री काश्यप ने मृगनयनी शो रूम न्यू मार्केट का भी भ्रमण किया। उन्होंने श्री राम मंदिर की ब्रास से बनी प्रतिकृति सहित अनेक शिल्पो की मुक्त कंठ से सराहना भी की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.