मुकेश अंबानी ने एक झटके में गंवाए 15,000 करोड़, अमीरों की लिस्ट में फिसले

Updated on 21-09-2023 01:14 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट आई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 2.21 फीसदी की गिरावट के साथ 2382.10 रुपये पर बंद हुआ। इससे कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ में 1.77 अरब डॉलर यानी 1,47,24 करोड़ रुपये की गिरावट आई। उनकी नेटवर्थ अब 89.2 अरब डॉलर रह गई है। इसके साथ ही वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक स्थान फिसलकर 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। हालांकि एशियाई अमीरों की लिस्ट में वह अब भी पहले नंबर पर हैं और दूर-दूर तक कोई उनके आसपास नहीं है। गौतम अडानी (Gautam Adani) 64.7 अरब डॉलर के साथ एशिया में दूसरे नंबर पर हैं।

बुधवार को दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में से नौ की नेटवर्थ में गिरावट आई। केवल बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) की नेटवर्थ में तेजी आई। अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद फ्रांस के आरनॉल्ट की नेटवर्थ में 25.8 करोड़ डॉलर की तेजी आई। सातवें नंबर पर मौजूद लैरी पेज (Larry Page) की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 3.35 अरब डॉलर की गिरावट आई। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ में 2.80 अरब डॉलर की गिरावट आई और अब यह 241 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 104 अरब डॉलर की तेजी आई है।

बिल गेट्स भी फिसले

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ में बुधवार को 2.34 अरब डॉलर की गिरावट आई। उनकी नेटवर्थ अब 159 अरब डॉलर रह गई है। इस लिस्ट में लैरी एलिसन अब 128 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ चौथे नंबर पर आ गए हैं जबकि माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स 128 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। आठवें नंबर पर मौजूद सर्गेई ब्रिन को 3.15 अरब डॉलर का फटका लगा। उनकी नेटवर्थ अब 114 अरब डॉलर रह गई है। इस लिस्ट में स्टीव बाल्मर 112 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ नौवें और मार्क जकरबर्ग 109 अरब डॉलर के साथ दसवें नंबर पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.