दुनिया के अमीरों की लिस्ट में फिसले मुकेश अंबानी, जानिए कौन निकल गया है उनसे आगे
Updated on
24-08-2024 05:48 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक स्थान फिसल गए हैं। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी लंबे समय से इस लिस्ट में 11वें नंबर पर बने हुए थे लेकिन अब वह 12वें स्थान पर आ गए हैं। एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज कंपनी एनवीडिया के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग उनसे आगे निकल गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी और हुआंग की नेटवर्थ एक बराबर 113 अरब डॉलर है। लेकिन दशमलव के बाद की गणना में हुआंग आगे निकल गए हैं। शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 4.73 अरब डॉलर की तेजी आई जबकि अंबानी की नेटवर्थ में 12.1 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ।
एनवीडिया के शेयरों में इस साल काफी तेजी आई है। इस कारण हुआंग इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रईस हैं। उनकी नेटवर्थ इस साल $69.3 अरब बढ़ी है। कमाई के मामले में उनके बाद फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के मार्क जकरबर्ग हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में $59.5 अरब का इजाफा हुआ है। वह 188 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 1.38 अरब डॉलर की गिरावट आई। अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 16.3 अरब डॉलर की तेजी आई है।
कौन-कौन है टॉप 10 में
टेस्ला, स्पेसएक्स, एक्स और कई दूसरी कंपनियों को चला रहे एलन मस्क 244 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 6.91 अरब डॉलर की तेजी आई। फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट (201 अरब डॉलर) दूसरे, जेफ बेजोस (200 अरब डॉलर) तीसरे और बिल गेट्स (159 अरब डॉलर) पांचवें नंबर पर हैं। लैरी एलिसन (154 अरब डॉलर) छठे, लैरी पेज (149 अरब डॉलर) सातवें, स्टीव बालमर (145 अरब डॉलर) आठवें, वॉरेन बफे (143 अरब डॉलर) नौवें और सर्गेई ब्रिन (141 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। गौतम अडानी 104 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में 15वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 19.6 अरब डॉलर की तेजी आई है।
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…