मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों के जीवन में लाएगी सकारात्मक परिवर्तन

Updated on 10-06-2023 05:38 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मध्यप्रदेश की एक करोड़ 25 लाख बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली महत्वपूर्ण योजना के रूप में उभरी है। यह योजना शोधार्थियों के लिए भी विषय बनेगी। योजना का इंपेक्ट असिस्मेंट करवाया जाएगा। योजना के प्रभाव अध्ययन और अनुसंधान की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि योजना प्रशासनिक दक्षता और समस्त अमले के परिश्रम का उदाहरण है। अधिकारी, कर्मचारियों के प्रयास सराहनीय हैं। प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं को प्रतिमाह लाभान्वित करने की यह पहल अन्य राज्यों के लिए भी एक दृष्टांत है। योजना की घोषणा, औपचारिक शुभारंभ, योजना के लिए पात्र बहनों को विभिन्न माध्यमों से जानकारियाँ देने से लेकर टीम मध्यप्रदेश के प्रयासों से प्रेरक वातावरण का निर्माण और राशि अंतरण तक की समस्त गतिविधियों का दस्तावेजीकरण भी किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में मैदानी अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कमिश्नर्स के अलावा इन्दौर, बड़वानी, विदिशा, शहडोल, उमरिया, भिण्ड, छतरपुर, सीहोर, सीधी, छिंदवाड़ा, रीवा और मुरैना कलेक्टर्स से भी योजना में राशि अंतरण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्य भी बैठक से वर्चुअली जुड़े।

जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 10 जून को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राशि अंतरण के जबलपुर में हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर 10 जून को शाम 6 बजे मुख्यमंत्री श्री चौहान बहनों के खाते में राशि डालेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में इस कार्यक्रम का प्रसारण होगा। ग्राम और वार्ड स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए गए। कलेक्टर्स ने जानकारी दी कि सभी स्थानों पर उत्साह का माहौल है। योजना के स्वीकृति-पत्रों का वितरण का कार्य व्यवस्थित रूप से हुआ है। आठ जून को लाड़ली बहना ग्राम सभाओं में बड़ी संख्या में बहनों ने भागीदारी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान के संदेश का वाचन किया गया। दस जून के कार्यक्रम में ढोल, आतिशबाजी, घरों में दीपक जलाने और मिष्ठान वितरण से उमंग और आनंद का प्रदर्शन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अमले और जन-प्रतिनिधियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 10 जून के कार्यक्रम की बेहतर तैयारी करें। जिलों का प्रशासनिक अमला बधाई का पात्र है। जन-प्रतिनिधियों द्वारा भी योजना के प्रचार-प्रसार और पात्र बहनों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई गई है। प्रदेश में 8 जून को ग्राम सभाओं में बहनों की व्यापक भागीदारी प्रशंसनीय है। इसी तरह 10 जून के कार्यक्रम भी व्यवस्थित होना चाहिए। जहाँ आमंत्रण देने का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण नहीं हुआ हो, वहाँ घर-घर जाकर पीले चावल देकर बहनों को आमंत्रित किया जाए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण की समुचित व्यवस्था की जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.