मुकुल रोहतगी की AG के तौर होगी वापसी, 1 अक्टूबर से संभाल सकते हैं पद

Updated on 13-09-2022 06:06 PM

सीनियर एड्वोकेट मुकुल रोहतगी एक बार फिर भारत के एटॉर्नी जनरल का पद संभाल सकते हैं। खबर है कि एजी तलाश रही सरकार ने रोहतगी के नाम पर मुहर लगा दी है। वह इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) सरकार में 2014 से 2017 के बीच एजी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

रोहतगी 1 अक्टूबर से AG के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत कर सकते हैं। मामले के जानकार बताते हैं कि प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से किए गए अनुरोध के बाद रोहतगी ने पद संभालने के लिए सहमति जता दी है। वह मौजूदा AG केके वेणुगोपाल की जगह लेंगे। वेणुगोपाल 30 सितंबर के बाद पद से हटने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।

4 महीने का साथ, चुनाव से पहले छोड़ा हाथ; AAP के लिए BTP कितना बड़ा झटका

रोहतगी के बाद 15 जुलाई 2017 को वेणुगोपाल को ही एजी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। साथ ही उन्हें कार्यकाल में तीन बार विस्तार भी दिया गया। हालिया सुनवाई के दौरान उन्होंने संकेत दिए थे कि वह मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद एजी के तौर पर अपना सफर जारी नहीं रखेंगे। साल 2020 में तीन साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी उन्होंने पद छोड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें एजी बने रहने का अनुरोध किया था।

रोहतगी से भी जारी रही सरकार की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि साल 2017 में रोहतगी के दफ्तर छोड़ने के बाद भी सरकार आर्टिकल 370 को खत्म करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा करती रही है। भारत के हाई प्रोफाइल वकीलों में शुमार रोहतगी गुजरात दंगा जैसे कई बड़े केस लड़ चुके हैं। उस दौरान उन्होंने अदालत में गुजरात सरकार का पक्ष रखा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.