मुंबई इंडियंस ने जहीर खान और महेला जयवर्धने को दी ये बड़ी भूमिका

Updated on 14-09-2022 05:41 PM

मुंबई इंडियंस ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और श्रीलंका की टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को बड़ी भूमिका से नवाजा है। जहीर खान को ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट और जयवर्धने को ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस नियुक्त किया गया है, क्योंकि अब मुंबई इंडियंस के मालिकाना हक वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास दो और विदेशी लीगों की टीमें हैं। 

मुंबई इंडियंस के मालिकों ने एमआई के लिए वैश्विक क्रिकेट विरासत बनाने के उद्देश्य से महेला जयवर्धने और ज़हीर खान को नई भूमिकाएं सौंपी हैं। MI का विस्तार हो चुका है, जिसमें अब मुंबई इंडियंस के साथ MI अमीरात और MI केप टाउन शामिल हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने इन तीनों टीमों के लिए एक केंद्रीय टीम की आवश्यकता को जरूरी समझा है। 

जहीर खान को एमआई के क्रिकेट डेवलपमेंट के ग्लोबल हेड के रूप में नियुक्त किया गया है, जो खिलाड़ियों के विकास की जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके अलावा टैलेंट की पहचान करके एमआई के लिए मजबूत टीम बनाएंगे। एमआई के लिए हमेशा से रॉ टैलेंट सफलता का मूल मंत्र रहा है। जहीर की ये भूमिका दुनिया भर में एमआई टीमों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

वहीं, ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस नियुक्त किए गए महेला जयवर्धने दुनिया भर में ग्रुप के क्रिकेट संचालन में सीनियर नेतृत्व प्रदान करेंगे, जिसमें रणनीति बनाने से लेकर हाई परफॉर्मेंस इको-सिस्टम बनाना भी शामिल है। इसके अलावा वे प्रत्येक टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी भी संभालने वाले हैं। अलग-अलग टीमों में तालमेल सुनिश्चित करने के लिए टीम के मुख्य कोचों के साथ मिलकर काम करना शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.