मुनव्वर फारूकी 'बिग बॉस 17' में खेल रहे 'लॉक अप' का वाला गेम, अंजलि की जगह मन्नारा और वही बीवी-बच्चे का रोना

Updated on 24-10-2023 02:40 PM
चालाकी अच्छी बात है। लेकिन जरूरत से ज्यादा तो हर चीज खराब ही होती है। फिर चाहे इंसान कितना ही सुमड़ी में गुमड़ी कर ले। भनक सामने वाले को हो ही जाती है। ऐसा ही मुनव्वर फारूकी के साथ हो रहा है। वह 'बिग बॉस 17' में कछुए की चाल चल रहे हैं। शायराना के साथ अपना शातिर अंदाज भी दिखा रहे हैं। मगर ये सब कुछ देखा-देखा लग रहा है। जिन्होंने देखा होगा, उनके लिए तो अच्छा है। जिनसे मिस हो गया है, उनके लिए बता दें कि वो 'लॉक अप' के गेम प्लान को यहां कॉपी-पेस्ट कर रहे हैं।

'बिग बॉस 17' में मुनव्वर फारूकी के रिश्ते एकाध से छोड़ सबसे ही बने हैं। फिर चाहे दोस्ती हो या फिर दुश्मनी, उन्होंने हर तरह का कलेवर दिखाया और दिखा भी रहे हैं। बिग बॉस के फेवरेट भी बन चुके हैं। लेकिन यहां उनका जो बीते एक हफ्ते का रिपोर्ट कार्ड रहा, वो बहुत ही घिसे-पिटे टेपरिकॉर्डर जैसा रहा। इसमें मुनव्वर वो सारे काम करते नजर आ रहे हैं, जो उन्होंने कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' में किया था। अब वो सलमान खान के घर में भी उसी चीज को दोहरा रहे हैं।

छूरी में लिपटी मीठी बातें

जैसा कि शो में खानजादी कहती भी हैं कि मुनव्वर फारूकी छुछुंदर बनकर आगे निकल जाएगा। वो सही कहती हैं। क्योंकि मुनव्वर फारूकी हंस-हंसकर काफी कुछ बोल जाते हैं, जो कि सामने वाले को कई बार बुरी भी लगती है। ऐसे में फिर झगड़ा शुरू होता है। उसकी आग दो-तीन को लपेटे में ले लेती है। और इस बीच मुनव्वर पतली गली पकड़कर निकल लेते हैं। देखा जाए तो जब घर में मुनव्वर आए तो उन्होंने सबसे पहले जिग्ना वोरा से अपना रिश्ता बनाया। जेल और गुजराती, जैसी दो चीजें कॉमन होने से इनकी मीठी बातें शुरू हुईं। फिर इन्होंने अभिषेक से दोस्ती की। खानजादी से लड़ने के बाद उनको दोस्त बनाया। अंकिता और विक्की के रिश्ते पर तीखी टिप्पणी करके भी वो उनकी गुड बुक्स में मीठी बोली से बने हुए हैं। कुल मिलाकर कहने का तात्पर्य ये है कि मुनव्वर बहुत ही श्याणी गेम खेल रहे हैं। उन्होंने सबसे बनाकर रखा हुआ है। हंसकर, मीठा बोलकर वो ये दिखा रहे हैं कि सबसे अच्छे वो ही हैं।

बीवी-बच्चों का रोना-धोना

मुनव्वर फारूकी की शादी हुई है, इसकी जानकारी 'लॉक अप' में हुई थी। खुलासा तब हुआ था, जब उनकी नजदीकियां सायशा शिंदे और अंजलि अरोड़ा से बढ़ रही थी। तब कॉमेडियन ने बताया था कि उनकी शादी जरूर हुई है। उनका एक बेटा भी है लेकिन उनका तलाक हो चुका है। उनके इस खुलासे से शो को काफी टीआरपी मिली थी। लोगों से सहानुभूति भी मिली थी। जिस तरह से उन्होंने इस चीज सो कंगना के यहां भुनाया था। वैसे ही अब वो यहां सलमान के घर में भी खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। आए दिन वो अपने परिवार का जिक्र करते हैं। बिना बात से उनकी बातें किसी एक को पकड़कर शेयर करते हैं और सबसे ज्यादा चौंकाने वाली वो रो भी जाते हैं। आंखों से भयंकर नदियां बहती हैं। इंसान इमोशनल हो सकता है लेकिन हर समय नहीं। लड़कियों को भी रोने में मुनव्वर ने पीछे छोड़ दिया है।

अंजलि अरोड़ा नहीं तो मन्नारा ही सही

'लॉक अप' में मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा का रिश्ता गहरा दिखाया गया था। बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि प्रपोज भी कर दिया गया था। एक्ट्रेस ने उन्हें आई लव यू कह दिया था। दोनों के नाम का हैशटैग भी खूब वायरल हुआ था। कॉमेडियन के फैन्स तो अंजलि को भाभी कहने लगे थे। लेकिन बाद में पता चला कि सब फर्जी है। दोनों अलग-अलग इंसान के साथ कमिटेड हैं। अब ऐसा ही कुछ कनेक्शन मन्नारा के साथ देखने को मिल रहा है। मन्नारा के साथ उनका रिश्ता अंदरूनी जो भी हो, लेकिन देखकर ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में एक्ट्रेस उनको दिल दे बैठेंगी। और मुनव्वर भी उनको उसी तरह हवा दे रहे हैं। दोस्ती से ज्यादा उनका बॉन्ड देखने को मिल रहा है। ऐसे में मुनव्वर फारूकी का ये सब ड्रामा एक रियलिटी शो के लिए सही नहीं। उन्हें कुछ और नया ट्राई करना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.