यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री की दीवार के पीछे कचरा देख निगमायुक्त ने जताई नाराजगी, सफाई दारोगा को नोटिस

Updated on 17-05-2024 01:18 PM
 भोपाल। पुराने शहर के जेपी नगर स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के पीछे बड़ी मात्रा में कचरे का ढेर लगा हुआ था। यह देख नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण नाराज हो गए और संबंधित दारोगा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल पिछले दिनों फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद निगमायुक्त ने निरीक्षण कर साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही बाउंड्रीवाल की मरम्मत करने और कचरा हटाने के निर्देश दिए हैं।
शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को उच्च स्तरीय बनाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण द्वारा गुरुवार को जेपी नगर, यूनियन कार्बाइड, विश्वकर्मा नगर, 80 फीट रोड, आरिफ नगर ब्रिज, पुट्ठा मिल, नादरा बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस दौरान जेपी नगर स्थित यूनियन कार्बाइड की बाउंड्रीवाल के पीछे बड़ी मात्रा में कचरा देखकर उन्होंने रोष जताते हुए तत्काल सफाई कराने के लिए कहा। इतना ही नहीं, संबंधित दारोगा मनोज टांक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि यूनियन कार्बाइड से लगे ग्रीन बेल्ट की साफ-सफाई कराई जाए, बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराकर रास्ता बंद कराया जाएगा।

सफाई व्यवस्था की करें निगरानी

निगमायुक्त ने कहा कि आरिफ नगर ब्रिज के नीचे सर्विस रोड, तालाब के किनारे कचरे की सफाई कराने, जल संरचना को सुरक्षित रखने के साथ ही काम में संलग्न कर्मचारियों का पूरी क्षमता से उपयोग करें। साथ ही सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जाए। उन्होंने नादरा बस स्टैंड, पुट्ठा मिल क्षेत्र की नाली की सफाई कराने, गीला-सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए नागरिकों, कारोबारियों को समझाइश दी और नहीं मानने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

फैक्ट्री के कचरे में लगी थी आग

मालूम हो कि गत छह मई को यूनियन कार्बाइड कारखाने के अंदर कचरे, प्लास्टिक की टंकियों में आग लगी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से इस पर काबू पाया था। ज्ञात हो कि भोपाल गैस त्रासदी के समय से ही ये फैक्ट्री बंद पड़ी है। यहां पर सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात रहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.