दो दिन में एक गुमठी भी नहीं हटा सका नगर निगम

Updated on 22-05-2023 08:17 PM

भोपाल। शहर में अतिक्रमणकारियों के हौसले इसलिए बुलंद हैं क्योंकि जिम्मेदार ही इसको गंभीरता से नहीं लेते हैं। इसी लापरवाही के चलते अतिक्रमणकारियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। शहर के मुख्य मार्ग और इनके आसपास खाली पड़ी जमीन एवं फुटपाथ तक पर लोगों ने कब्जे जमा रखे हैं।शहर के अतिक्रमण के मुद्दा शनिवार को नगर निगम परिषद की बैठक में खुद महापौर मालती राय ने उठाते हुए नाराजगी जताई थी। इस पर परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सख्त लहजे में आसंदी से पास ही बैठे निगमायुक्त को निर्देश दिए थे कि 24 घंटे में अतिक्रमण की कार्रवाई शुरू करें लेकिन यह न तो महापौर की नाराजगी काम आई और न ही अध्यक्ष के निर्देश का कोई असर हुआ। नतीजतन बैठक के दो दिन बाद भी नगर निगम का अमला एक गुमठी तक नहीं हटा सका है।

ऐसा कोई मार्ग नहीं जहां अतिक्रमण नहीं

महापौर मालती राय ने नगर निगम परिषद की बैठक में जेपी अस्पताल के पीछे, रानी कमलापति ब्रिज, वोट क्लब आदि जगह गिनाई थीं।इनके अलावा भी शहर में कई जगह हैं जहां अतिक्रमण पसरा हुआ है ऐसा कोई मार्ग नहीं है जिसके किनारे और फुटपाथ पर दुकानें न लगी हो। शहर के बैरसिया रोड, हमीदिया रोड, छोला मंदिर रोड, अयोध्या बायपास, जेल रोड, गांधीनगर, पिपलानी, गोविंदपुरा, जेके रोड, रायसेन रोड, नर्मदापुरम रोड,बागसेवनियां,

एम्स,कटाराहिल्स, रातीबड़, नीलबड़ मार्ग, अशोकागार्डन 80 फीट रोड, भारत टकीज रोड, पुराने भोपाल में चौक बाजार, इतवारा, बुधवारा, मंगलवारा, पीर गेट, लालघाटी, गुफा मंदिर रोड आदि मार्गों पर सड़क किनारे और इनके फुटपाथ पर लोगों ने कब्जा जमा रखा है।

बस स्टैंड तक को नहीं छोड़ा, बैठक में उठा था मुद्दा

परिषद की बैठक में बस स्टैंड का मुद्दा भी उठा था, जिसमें वार्ड क्रमांक 46 के योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान ने बस स्टैंड पर लगी दुकानों के बारे में जानकारी मांगी थी।इस पर एमआईसी सदस्य मनोज राठौर ने गोलमाल जवाबदिया। जिस पर हंगामा खड़ा हो गया। बता दें कि शहर में प्रमुख बस स्टैंड हलालपुरा, आईएसबीटी, नादरा, पुतली घर, जवाहर चौक आदि पर एकाद ही दुकान अनुमति प्राप्त होगी। बाकि अन्य दुकानें लाेगों ने मनमर्जी से अतिक्रमण कर जमा रखी है, लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होती है।

अतिक्रमण नहीं हटा, लेकिन बदल गए जिम्मेदारों के सुर

मालती राय,महापौर

जिम्मेदारी - शहर की प्रथम महिला नागरिक होना ही बड़ी जिम्मेदारी है। शहरमें जहां भी अतिक्रमण पसरा है सरकारी जमीन हो या फिर सड़क -फुटपाथ सब पर

प्राथमिकता से कार्रवाई करवा सकती हैं।

पक्ष -भोपाल। शहर में अतिक्रमणकारियों के हौसले इसलिए बुलंद हैं क्योंकि जिम्मेदार ही इसको गंभीरता से नहीं लेते हैं। इसी लापरवाही के चलते अतिक्रमणकारियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। शहर के मुख्य मार्ग और इनके आसपास खाली पड़ी जमीन एवं फुटपाथ तक पर लोगों ने कब्जे जमा रखे हैं।शहर के अतिक्रमण के मुद्दा शनिवार को नगर निगम परिषद की बैठक में खुद महापौर मालती राय ने उठाते हुए नाराजगी जताई थी। इस पर परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सख्त लहजे में आसंदी से पास ही बैठे निगमायुक्त को निर्देश दिए थे कि 24 घंटे में अतिक्रमण की कार्रवाई शुरू करें लेकिन यह न तो महापौर की नाराजगी काम आई और न ही अध्यक्ष के निर्देश का कोई असर हुआ। नतीजतन बैठक के दो दिन बाद भी नगर निगम का अमला एक गुमठी तक नहीं हटा सका है।

ऐसा कोई मार्ग नहीं जहां अतिक्रमण नहीं

महापौर मालती राय ने नगर निगम परिषद की बैठक में जेपी अस्पताल के पीछे, रानी कमलापति ब्रिज, वोट क्लब आदि जगह गिनाई थीं।इनके अलावा भी शहर में कई जगह हैं जहां अतिक्रमण पसरा हुआ है ऐसा कोई मार्ग नहीं है जिसके किनारे और फुटपाथ पर दुकानें न लगी हो। शहर के बैरसिया रोड, हमीदिया रोड, छोला मंदिर रोड, अयोध्या बायपास, जेल रोड, गांधीनगर, पिपलानी, गोविंदपुरा, जेके रोड, रायसेन रोड, नर्मदापुरम रोड,बागसेवनियां,

एम्स,कटाराहिल्स, रातीबड़, नीलबड़ मार्ग, अशोकागार्डन 80 फीट रोड, भारत टकीज रोड, पुराने भोपाल में चौक बाजार, इतवारा, बुधवारा, मंगलवारा, पीर गेट, लालघाटी, गुफा मंदिर रोड आदि मार्गों पर सड़क किनारे और इनके फुटपाथ पर लोगों ने कब्जा जमा रखा है।

बस स्टैंड तक को नहीं छोड़ा, बैठक में उठा था मुद्दा

परिषद की बैठक में बस स्टैंड का मुद्दा भी उठा था, जिसमें वार्ड क्रमांक 46 के योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान ने बस स्टैंड पर लगी दुकानों के बारे में जानकारी मांगी थी।इस पर एमआईसी सदस्य मनोज राठौर ने गोलमाल जवाबदिया। जिस पर हंगामा खड़ा हो गया। बता दें कि शहर में प्रमुख बस स्टैंड हलालपुरा, आईएसबीटी, नादरा, पुतली घर, जवाहर चौक आदि पर एकाद ही दुकान अनुमति प्राप्त होगी। बाकि अन्य दुकानें लाेगों ने मनमर्जी से अतिक्रमण कर जमा रखी है, लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होती है।

अतिक्रमण नहीं हटा, लेकिन बदल गए जिम्मेदारों के सुर

मालती राय,महापौर

जिम्मेदारी - शहर की प्रथम महिला नागरिक होना ही बड़ी जिम्मेदारी है। शहरमें जहां भी अतिक्रमण पसरा है सरकारी जमीन हो या फिर सड़क -फुटपाथ सब पर

प्राथमिकता से कार्रवाई करवा सकती हैं।

पक्ष - हमने शहर में पसरे अतिक्रमण का मुद्दा परिषद की बैठक में उठाया

था, लेकिन जिन जगहों के नाम लिए थे। वहां की अनुमति की जानकारी लेने के

बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

किशन सूर्यवंशी - नगर निगम परिषद अध्यक्ष

जिम्मेदारी - शहर में पसरे अतिक्रमण, अव्यवस्थाएं सहित अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने के आदेश देने की जिम्मेदारी है।

पक्ष - परिषद की बैठक में महापौर ने अतिक्रमण के बारे में जानकारी दी थी। हमने तैयारी कर ली है, जल्द ही संबंधित जगह और उनके साथ अन्य जगहों पर भी कार्रवाई के लिखित आदेश जारी किए जाएंगे।

शबिस्ता जकी - नेता प्रतिपक्ष

जिम्मेदारी - नेता प्रतिपक्ष होने के नाते आमजन की आवाज को प्रमुखता से उठाने की जिम्मेदारी है।

पक्ष - मैं हमेशा लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाती हूं, लेकिन परिषद की बैठक में किसी तरह के विकास के मुद्दे पर चर्चा नहीं होती है। शहर में भाजपा के लोगों द्वारा ही अतिक्रमण कराया जा रहा है तो फिर कैसे हटेगा।

केवीएस चौधरी - नगर निगम आयुक्त

जिम्मेदारी - शहर में पानी, बिजली, सड़क, स्वच्छता, स्वास्थ्य, अतिक्रमण

सहित अन्य सभी कामों के प्रति अपने अमले से बेहतर काम करने की जिम्मेदारी

है।

पक्ष - बैठक में निर्देश मिले हैं, लेकिन हमारा अमला निरंतर कार्रवाई करता है। हाल ही में 1100 क्वार्टर, सरकारी प्रेस मार्ग से अतिक्रमण हटाया था। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.