आदमपुर छावनी में मूलभूत सुविधाओं के बगैर नगर निगम ने 70 परिवारों को किया शिफ्ट, बिजली-पानी को तरसे रहवासी

Updated on 02-06-2023 07:13 PM
 आदमपुर छावनी में स्थित लैंडफिल साइट के पास नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत 70 मकानों का निर्माण किया गया है। लेकिन इसकी गुणवत्ता पर रहवासी सवाल उठा रहे हैं। इसकी वजह शिफ्टिंग से पहले ही इन मकानों की छत और फर्श का प्लास्टर उखड़ना है। इनकी दीवारों में भी दरारें आ गई हैं, जिससे इनके गिरने का डर भी बना हुआ है। वहीं बिना बिजली और पानी की व्यवस्था किए निगम द्वारा यहां हितग्राहियों को शिफ्ट करने से उन्हें मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं।
बता दें कि आदमपुर छावनी से लगा हुआ गांव अर्जुन नगर है। यहां बीते 20 से 25 वर्षों से करीब 150 परिवार के लोग रहे रहे थे। लेकिन यह जमीन अब एनटीपीसी को आवंटित कर दी है। यहां एनटीपीसी सूखे कचरे से चारकोल बनाएगा। यहां के रहवासियों को अर्जुन नगर नई बस्ती में 70 मकान बनाकर शिफ्ट किया गया है। नगर निगम ने जल्दबाजी में लोगों की शिफ्टिंग तो कर दी, लेकिन पानी, बिजली समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया। नतीजतन, यहां के रहवासियों को अब बिना बिजली के रात बितानी पड़ रही है। तो वहीं पीने के लिए आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
पानी के लिए बोरिंग, नहीं किया कनेक्शन

रहवासियों ने बताया कि यहां नगर निगम द्वारा पानी के लिए बोरिंग तो की गई है, लेकिन ना तो इसमें मोटर और पाइप डाला गया और ना ही नल कनेक्शन किया गया। ऐसे में खुले बोर के अंदर बच्चों के गिरने का डर बना रहता है। रहवासी सुरेश बंजारा ने बताया कि यहां सड़क के किनारे नालियां बनाई गई हैं, लेकिन इनको कवर नहीं किया गया, जिससे रात के अंधेरे में पैर नाली में चला गया और गंभीर चोट आई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.