नगर निगम साइकिल ट्रैक पर बना रहा था बस स्टाप, लेकिन अब काम ठप

Updated on 18-04-2024 01:43 PM
भोपाल। शहर के लिए मुसीबत बन चुके बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम यानि बीआरटीएस को भले ही हटाया जा रहा है, लेकिन इसके हटते ही साइकिल चालकों के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है। दरअसल डेडिकेटेड लेन से जो स्टाप हटाए जा रहे हैं, उन्हें नगर निगम नर्मदापुरम रोड पर बने साइकिल ट्रैक पर बना रहा है। जिससे साइकिल निकलने की जगह नहीं बचेगी, वहीं दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाएगा। हालांकि रहवासियों की शिकायत के बाद नगर निगम ने अभी बस स्टाप बनाने का काम रोक दिया है।
बता दें कि नर्मदापुरम रोड पर एम्प्री से मिसरोद तक करीब 6.7 किलोमीटर का कारिडोर हटाने के लिए सरमन इंडिया कंपनी को ठेका दिया गया है। वर्तमान में एम्प्री से आशिमा माल तक बीआरटीएस हट चुका है, लेकिन इसके अवशेष सड़कों पर पड़े हैं, तो कुछ स्थानों पर डिवाइडर की जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं, लेकिन यह भी कहीं नीचे गिरे हैं, तो कहीं सड़क के बीच में आ रहे हैं। जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।

एक तरफ रैलिंग हटाई, डिवाइडर भूले

बता दें कि पीडब्ल्यूडी लालघाटी हलालपुर बस स्टैण्ड से सीहोर नाके तक का कारिडोर हटा रहा है। बैरागढ़ थाने से सीहोर नाके से एक तरफ की रैलिंग हटाते हुए पीडब्ल्यूडी ने यहां रोड का चौड़ीकरण कर दिया है, लेकिन सीहोर नाके से बैरागढ़ थाने तक आने वाले रास्ते से डिवाइडर नहीं तोड़ा, बल्कि बीच में एक संकरा रास्ता बना दिया। वाहन चालक गफलत के कारण इस रास्ते पर कार लेकर घुस रहे हैं और आगे जाकर उन्हें वापस कार लेना पड़ रही है। वहीं चंचल चौराहा से सीहोर नाके की तरफ बस स्टापों के पास कारिडोर में व्यापारियों ने अवैध पार्किंग बना ली। जिससे दिनभर यहां जाम लगता रहता है।

रोशनपुर से कमला पार्क तक रास्ता साफ

रोशनपुरा से कमला पार्क बीआरटीएस कारिडोर के सेक्शन की लंबाई 1.42 किलोमीटर है। यहां से अब पूरी तरह बीआरटीएस हटा दिया गया है। इसके बाद सड़क चौड़ी हो गई है। अब हटाए गए कारिडोर वाले हिस्से में डामरीकरण किया जा चुका है। अब इस पर व्यवस्थित ट्रैफिक भी चल रहा है।

लालघाटी से कलेक्ट्रेट का काम अटका

कलेक्ट्रेट से लालघाटी तक के सेक्शन की लंबाई 1.73 किमी। वर्तमान में वीआईपी रेस्ट हाऊस के सामने से कलेक्ट्रेट तक लेन की दोनों तरफ चादरें लगाकर काम हो रहा है। लोहे की ग्रिल पूरी हट चुकी है, वहीं सीमेंटेड के निर्माण को ड्रिल कर हटाया जा रहा है। कोई वाहन चालक घायल न हो, इसलिए चादरें लगाई गई हैं।

28 हटे, 20 स्टाप हटना बाकी

मिसरोद से बैरागढ़ के बीच 24 किलोमीटर लंबे बीआरटीएस कारिडोर में 48 बस स्टाप थे। जिसमें 28 हटाए जा चुके हैं, जबकि 20 हटना बाकी हैं। होशंगाबाद रोड पर कारिडोर को हटाने का काम प्रभावित हो रहा है। यहीं सबसे अधिक बस स्टाप हैं। कंपनी का दावा है कि 15 जुलाई तक काम पूरा हो जाएगा।
इनका कहना
जिस स्थान पर बस स्टाप बनाए जा रहे हैं, वहां स्टाप बनने के बाद भी साइकिलें निकल सकेंगी। इसका पूरा ध्यान रखा गया है।
- आरके सक्सेना, अधीक्षण यंत्री यांत्रिक विभाग


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.