मुनिश्री विनम्र सागर जी ने कहा- बायो मेडिकल स्टूडेंट्स के कारण फैला लंपी वायरस

Updated on 06-12-2022 05:08 PM

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य ने कहा कि मॉर्टिन-गुडनाइट जैसे मॉस्किटो किलर्स का इस्तेमाल अहिंसक समाज का हिस्सा नहीं है। मच्छरों को मारना भी हिंसा है। आचार्य श्री के परम शिष्य श्री विनम्र सागर जी महाराज 72 समोशरण एवं अरिहंत चक्र महामंडल विधान, भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए छतरपुर आए हैं।

जैन मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ने कहा, बाजार में कई केमिकल्स मच्छर मारने के लिए उपयोग होता है। यह अहिंसक समाज में वर्जित है, यह एक हिंसा है। जो भी इसका इस्तेमाल करता है, वह गलत है। मच्छरों को मारना भी हिंसा की श्रेणी में ही आता है।

गायों में लंपी वायरस की वजह बॉयो केमिकल के स्टूडेंट
लंपी वायरस पर मुनिश्री जी ने कहा कि गायों में लंपी वायरस की वजह बायो केमिकल के स्टूडेंट्स हैं। छात्रों ने गायों पर ऐसे कैमिकल्स प्रयोग किए हैं, जिनके चलते गायों को लंपी वायरस की बीमारी हो गई। जैसे कोरोना तेजी से फैला है, वैसे ही लंपी वायरस भी गायों में खूब फैला है।

रेडी-टू-ईट पदार्थों से दिया जा रहा है घातक केमिकल
आजकल लोग गायों को रेडी-टू-ईट भोज पदार्थ खिलाते हैं। इनमें भी केमिकल्स होते हैं। इस वजह से कैमिकल्स गायों में फैल गए। देखते ही देखते 60 हजार फिर 70 हजार फिर 80 हजार से 1 लाख और इससे भी अधिक गाय लंपी की चपेट में आ गईं। लंपी के कारण 50 हजार से अधिक गायों की मौत हो गई। रेडी-टू-ईट फूड प्रोडक्ट्स और बायो मेडिकल स्टूडेंट्स का प्रयोग गोहत्याओं और लंपी का कारण है।

प्रायश्चित के लिए छतरपुर में आयोजन
मुनिश्री ने कहा कि गायों की मौत की वजह जाने अनजाने हमसे ही हुई है। पाप के लिए हम प्रायश्चित कर सकते हैं, इसी प्रायश्चित के लिए हम आयोजन कर रहे हैं। जिसमें शामिल होकर हम अपने पाप की भागीदारी को कम कर सकते हैं।

जानिए, कब होगा आयोजन
सकल दिगंबर जैन समाज छतरपुर में 72 समोशरण और अरिहंत चक्र महामंडल विधान, भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। 11 से 20 दिसंबर तक मुनि श्री विनम्र सागर महाराज के सानिध्य में अजीतनाथ जिनालय मेला ग्राउंड, जैन मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिनालय मेला ग्राउंड में जैन समाज बड़े ही उत्साह से तैयारियों में जुटा है। धार्मिक अनुष्ठान में पूरे देश से श्रद्धालु छतरपुर आएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.