हरियाणा में लिव इन पार्टनर के बच्चे की हत्या:शराबी युवक ने दीवार पर पटक-पटककर मारा, दूसरे को फर्श पर पटका, हालत गंभीर

Updated on 09-07-2024 01:12 PM

हरियाणा के गुरुग्राम में लिव इन पार्टनर ने शराब के नशे में महिला के 2 बच्चों पर हमला कर दिया। उसने 7 साल के बच्चे को दीवार पर पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरे बच्चे को उठाकर फर्श पर पटक दिया। वह गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी विनीत चौधरी शराब के नशे में बच्चों के पास आया। जिसके बाद उसका बच्चों से विवाद हो गया और उसने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

महिला के पति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद वह इस युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। वह अक्सर शराब पीकर दोनों बच्चों से मारपीट करता रहता था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात राजेंद्र पार्क थाना पुलिस को इस मामले की सूचना मिली। जिसमें बताया गया कि एक प्राइवेट अस्पताल में 7 साल के बच्चे प्रीत और 9 साल के मानू को भर्ती कराया गया था। इनमें से प्रीत की मौत हो चुकी है। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची।

पुलिस को दिए बयान में घायल बच्चे और उसके दादा ने बताया कि वह गुरुग्राम के टेकचंद नगर में अपने परिवार के साथ रहते है। दादा ने बताया कि उनके बड़े बेटे विजय कुमार का 2023 में निधन हो गया। इसके बाद उनकी बहू राजेंद्र पार्क आ गई। एक हफ्ते पहले उसने यहां किराए पर कमरा लिया था। जहां वह अपने दोनों बच्चों समेत एक व्यक्ति के साथ रहने लगी।

मां को पता चला तो दौड़ी-दौड़ी आई
पुलिस के मुताबिक महिला मंजू ने बताया कि उसे जैसे ही बच्चों के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी मिली तो वह तुरंत घर की ओर दौड़ पड़ी। घर पहुच कर मंजू ने बच्चों को गंभीर हालत में पड़ा देखा। उसने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से मानू और प्रीत को अस्पताल ले गए।

पीड़ित मां ने ससुर को दी जानकारी
मृतक बच्चे के दादा ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई को बहू का फोन आया। उसने कहा कि प्रीत और मानु को चोट लगी है। जिनको वह अस्पताल में लेकर आई है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो बहू ने बताया कि वह जिस व्यक्ति के साथ रहती थी, उसने बच्चों के साथ मारपीट की है। मारपीट में ज्यादा चोटें लगी होने की वजह से प्रीत की मौत हो गई। राजेंद्र पार्क पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी विनीत चौधरी (28) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह अक्सर बच्चों की मां की गैर मौजूदगी में बच्चो के साथ मारपीट करता था। कल देर शाम को यह घर आया तो बच्चों की मां घर पर नहीं थी। इसने बच्चों के साथ मारपीट की। जिससे प्रीत की मौत हुई और मानू घायल हो गया।

आरोपी से पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। मृतक बच्चे की मां व आरोपी विनीत कई महीनों से एक साथ रह रहे थे। आरोपी करीब 1 महीने पहले अपने गांव बिजनौर चला गया था। वह करीब एक हफ्ते पहले वापस लौटा और फिर महिला के साथ लिव इन में रहने लगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.