'मेरा प्यार नींद में है, इसलिए मेरी पूरी दुनिया शांत है', सायरा बानो का इंस्टाग्राम पर डेब्यू

Updated on 07-07-2023 03:09 PM
'सुकून-ए-दिल के लिए कुछ तो एहतेमाम करूं, जरा नजर जो मिले फिर उन्हें सलाम करूं, मुझे तो होश नहीं आप मशवरा दीजिए, कहां से छेड़ूं फसाना कहां तमाम करूं...' ये चंद लाइनें सायरा बानो ने दिलीप कुमार के लिए अपना प्यार जाहिर करने के लिए लिखी हैं। कहां लिखी हैं? इंस्टाग्राम पर। जी हां। सायरा बानो भी अपने फैंस से दिल का हाल बयां करने के लिए और उनसे जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है और उनका पहला ही पोस्ट दिल छू लेने वाला है। आइये आपको दिखाते हैं।

Saira Banu Khan ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए पहला पोस्ट शेयर किया और इसमें दो फोटो हैं। एक ब्लैक एंड व्हाइट और एक रंगीन। एक दिलीप कुमार संग जवानी की फोटो और दूसरी एक-दूसरे संग वक्त बिताए जाने के कई साल बाद की। इस पोस्ट के साथ उन्होंने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है।

फैंस का जताया आभार
सायरा बानो ने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, 'मैं ये नोट 7 जुलाई को शेयर कर रही हूं, विशेष रूप से दुनियाभर के उन सभी शुभचिंतकों और दोस्तों के लिए मैं अपना आभार व्यक्त कर रही हूं, जिन्होंने आज तक मेरे कोहिनूर दिलीप कुमार साहब के लिए अपने प्यार और सम्मान से मुझे अभिभूत किया है।'

'मेरा प्यार नींद मे है, इसलिए मेरी पूरी दुनिया शांत है'

78 साल की सायरा बानो आगे दिलीप कुमार को याद करते हुए उनसे नींद से उठने की गुजारिश करती हैं। वो लिखती हैं, 'उठ अपनी जुंबिश-ए-मिजगान से ताजा कर दे हयात, कह रुका रुका कदम-ए-कायनात हैं साकी। मेरा प्यार नींद में है, इसलिए मेरी पूरी दुनिया शांत है। मैं उनसे आग्रह करती हूं कि वो जाग जाएं ताकि उनके जागने से मेरी दुनिया फिर से जीवंत हो जाए। आज तक मुझे लगता है कि वो मेरे साथ हैं और चाहे कुछ भी हो, हम जीवन की राह पर साथ-साथ चलेंगे, हाथ में हाथ डालकर, विचारों में एक और समय के अंत तक एक रहेंगे।'

78 साल की सायरा बानो आगे दिलीप कुमार को याद करते हुए उनसे नींद से उठने की गुजारिश करती हैं। वो लिखती हैं, 'उठ अपनी जुंबिश-ए-मिजगान से ताजा कर दे हयात, कह रुका रुका कदम-ए-कायनात हैं साकी। मेरा प्यार नींद में है, इसलिए मेरी पूरी दुनिया शांत है। मैं उनसे आग्रह करती हूं कि वो जाग जाएं ताकि उनके जागने से मेरी दुनिया फिर से जीवंत हो जाए। आज तक मुझे लगता है कि वो मेरे साथ हैं और चाहे कुछ भी हो, हम जीवन की राह पर साथ-साथ चलेंगे, हाथ में हाथ डालकर, विचारों में एक और समय के अंत तक एक रहेंगे।'

आज ही के दिन दुनिया को कहा था अलविदा

सायरा बानो ने बताया कि वो इंस्टाग्राम पर दिलीप कुमार की जिंदगी, विचारों और उनके विजन को शेयर करेंगी। फिल्म इंडस्ट्री के लिए उनके समर्पण और डेडिकेशन के बारे में शेयर करेंगी। और उन्होंने समाज के लिए भी क्या कुछ किया, वो भी बताएंगे। आज दिलीप कुमार साहब की डेथ एनिवर्सिरी है। 7 जुलाई 2021 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो 98 साल के थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.