58 साल की सेवा के बाद रिटायर हो रहे नाइक, शेयरहोल्डर्स को खास तोहफा देगी L&T

Updated on 01-08-2023 01:48 PM
नई दिल्ली: इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के चेयरमैन ए एम नाइक छह दशक की सेवा के बाद रिटायर होने जा रहे हैं। कंपनी ने उन्हें सम्मान देने के लिए एक अनोखा फैसला किया है। कंपनी उनके सम्मान में शेयरहोल्डर्स को छह रुपये का स्पेशल डिविडेंड देने जा रही है। यानी उनकी हरेक दशक की सेवा के लिए एक रुपये का स्पेशल डिविडेंड दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने मार्च, 2023 में खत्म फाइनेंशियल ईयर के लिए दो रुपये के फेस वैल्यू वाले हरेक इक्विटी शेयर पर 24 रुपये का फाइनल डिविडेंड घोषित किया था। सोमवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.12 परसेंट की तेजी के साथ 2679.90 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी के सीईओ और एमडी एसएन सुब्रमण्यम ने 31 जुलाई को कर्मचारियों को लिखी एक चिट्ठी में कहा कि बोर्ड ने नाइक को सम्मान देने के लिए शेयरहोल्डर्स को हरेक शेयर पर छह रुपये का स्पेशल डिविडेंड देने का फैसला किया है। यह एएम नाइक के प्रति प्यार, सम्मान और कृतज्ञता दिखाने का प्रतीक है। अपने छह दशक की सेवा में उन्होंने कंपनी को बुलंदियों पर पहुंचाया। नाइक 30 सितंबर, 2023 को एलएंडटी से रिटायर हो रहे हैं। नौ अगस्त को वह अपनी 25वीं एजीएम में हिस्सा लेंगे।

कंपनी को बुलंदियों पर पहुंचाया

58 सालों तक L&T की कमान संभालने के बाद वह अब कंपनी के नेतृत्व की जिम्मेदारी से हट रहे है। उन्हें बोर्ड ने चेयरमैन एमेरिटस का स्टेटस दिया है। नाइक एक समय L&T की नौकरी के लिए रिजेक्ट हो गए थे। उन्होंने गुजरात के बिड़ला विश्वकर्मा महाविद्यालय से ग्रेजुएट किया था और फिर L&T में नौकरी के लिये आवेदन किया। लेकिन कंपनी ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। एलएंडटी में उस समय IIT के स्टूडेंट्स को अधिक वरीयता दी जाती थी। बाद में उन्हें कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर नियुक्त कर लिया गया। 15 मार्च 1965 में उन्होंने एलएंडटी में नौकरी जॉइन की थी।

नाइक को साल 1999 में कंपनी का सीईओ बनाया गया था। जुलाई 2017 में वह एलएंडटी ग्रुप के चेयरमैन बने। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी लीडरशिप में कंपनी ने खूब तरक्की की। कंपनी का कुल असेट अब 41 अरब डॉलर पहुंच गया है। कंपनी ने इंजीनियरिंग के साथ-साथ डिफेंस, आईटी और रियल एस्टेट में भी कदम रखे। आज की तारीख में एलएंडटी का 90 फीसदी रेवेन्यू इन कारोबार से आता है, जिन्हे नाइक ने शुरू किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.