मंगल ग्रह पर नासा के रोवर को हुआ बड़ा नुकसान, पहिए में चलते-चलते बन गया छेद, फिर भी वैज्ञानिकों को नहीं टेंशन

Updated on 06-10-2024 01:34 PM
वॉशिंगटन: मंगल ग्रह पर नासा का क्यूरियोसिटी रोवर मौजूद है। लेकिन इसके पहिए 'पंचर' होते दिख रहे हैं। नासा की नई तस्वीरों में दिख रहा है कि मार्स रोवर के पहिए में कई बड़े छेद हैं। 12 साल से यह रोवर मंगल ग्रह पर घूम रहा है। यह तस्वीरें रोबोट में हुए नुकसान को दिखाती हैं। क्यूरियोसिटी रोवर पहली बार 5 अगस्त 2012 को मंगल ग्रह पर पहुंचा था। शुरुआत में इसके केवल दो साल तक काम करने की उम्मीद थी। लेकिन इस रोवर ने अपनी मजबूती साबित की और उम्मीद से बढ़कर काम किया।

लाल ग्रह पर यह 4323 मंगल दिन रह चुका है। गेल क्रेटर के चारों ओर अब तक 32 किमी से ज्यादा की यात्रा कर चुका है। मूल रूप से यह इसी क्रेटर में उतरा था। इस समय के दौरान वैज्ञानिकों ने क्यूरियोसिटी रोवर के जरिए मंगल ग्रह का अध्ययन किया। विदेशी जीवों का संकेत खोजने और सूर्य के पिछले हिस्से को देखा। रोवर ने कई तरह की अनोखी चीजों को भी देखा है। इनमें से एक किताब के आकार की चट्टान, एक खनिज फूल है।

रोवर के पहिए में हुआ छेद

क्यूरियोसिटी के मार्स हैंड लेंस इमेजर (MAHLI) की ओर से ली गई तस्वीर को नासा ने 24 सितंबर को जारी किया। इसमें दिखता है कि लंबे समय तक यात्रा के कारण रोवर के दाहिने पहिए में एक छेद हो गया है। तस्वीरों में पहिए में खरोचों के साथ कई बड़े घाव दिखते हैं। इसमें एक बड़ा छेद भी शामिल है जिसके जरिए पहिए के अंदर तक दिखाई दे रहा है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि छेद पहली बार कब बने थे। किसी अन्य पहिए में भी इस तरह की क्षति का पता नहीं चला है।

काम करने लायक है रोवर?

मिशन संचालन इंजीनियर एशले स्ट्रूप ने एक बयान में कहा कि देखने में यह क्षति खराब लग सकता है, लेकिन इसके बावजूद क्यूरियोसिटी अभी भी अच्छी स्थिति में है। ऐसा कोई संकेत नहीं है कि रोवर भविष्य में रुकने वाला है। यह पहली बार नहीं है कि नासा के रोवर के पहिए सुर्खियों में आए हैं। साल 2022 में शोधकर्ताओं ने देखा था कि नासा के पर्सीवरेंस रोवर का पहिया अपने साथ एक चट्टान लेकर चल रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
 12 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के लोगों ने कल यानि 11 अगस्त को धूम धाम से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। बलूचों ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया है और देश…
 12 August 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के आखिर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है…
 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
Advt.