रायपुर में 24 से 26 अक्टूबर के बीच नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप 2024 का आयोजन

Updated on 10-10-2024 11:55 AM

रायपुर । नेशनल गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नवा रायपुर में 24 से 26 अक्टूबर के बीच नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया रहा है। इस आयोजन में देश के 20 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन में छत्तीसगढ़ सरकार की भी सहभागिता है। गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे चैंपियनशिप की प्री लांचिंग है। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यसचिव अभिताभ जैन शामिल होंगे। बताया गया है कि,   इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा देना है।


इसके साथ ही यहां की ग्रीनरी (हरियाली) को भी प्रमोट किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक नवा रायपुर में चैंपियनशिप का आयोजन होने से नवा रायपुर के गोल्फकोर्स को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने का प्लेटफार्म तैयार होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ को लेकर बना परसेप्शन भी बदलेगा। चैंपियनशिप के लिए पहला पुरस्कार 10 लाख रुपए (वाउचर एवं ट्रॉफी) का है। रनरअप प्राइज 6 लाख रुपए (वाउचर एवं ट्रॉफी) दिया जाएगा। इस आयोजन की शुरुआत कैडी टूर्नामेंट से होगी। इसमें पहला प्राइज 1 लाख, दूसरा 60 हजार रुपए, तीसरे के लिए 40 हजार, चौथे के लिए 30 हजार और पांचवे नंबर पर आने वाले को 20 हजार रुपए मिलेंगे। अन्य पुरस्कारों में विनर ग्रास को आईफोन 16 प्रो मैक्स, विनर नेट को आईफोन 16 प्रो दिया जाएगा।


हर टीम में छह खिलाड़ी


प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों में हर टीम में 6 प्लेयर होंगे। स्कोरिंग मैथड बेस्ट ऑफ टॉप फाइव प्लेयर्स, स्कोरिंग सिस्टम स्टेबलफोर्ड स्कोरिंग सिस्टम होगा। आयोजन के पहले दिन 24 को कैडी टुर्नामेंट, 25 को प्लांटेशन ड्राइव होगा। 26 को सुबह 6 बजे सभी टीमों के खिलाड़ी जुटेंगे। इसके बाद से लेकर शाम पांच तक अन्य कार्यक्रम शाम 4 से 6 के बीच होंगे। 27 अक्टूबर को क्लोजिंग सेरेमनी होगी।


गांवों के उत्पाद भी होंगे प्रदर्शित- आर्यवीर


संस्थापक एवं महासचिव, गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया आर्यवीर आर्या ने इस आयोजन के संबंध में कहा- गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया (जीएफआई) खेल, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और विजन भारत 2047 के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। जीएफ आई राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, 2024, रायपुर, छत्तीसगढ़ के मंच, स्थल का उपयोग स्थानीय गांव और एमएसएमई द्वारा अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए स्वतंत्र रूप से किया जा सकता है, स्टार्टअप और राज्य पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ राज्य को बढ़ावा देने के लिए स्थल पर अपने स्टॉल लगा सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.