राष्ट्रीय पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे का एक दिवसीय समारोह संपन्न

Updated on 12-10-2022 05:05 PM
खजुराहो
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संगठन आईएएफडब्ल्यूजे का राष्ट्रीय सम्मेलन आज खजुराहो में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला कलेक्टर श्री संदीप जी आर और पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा मौजूद रहे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष अरुण पप्पू अवस्थी मौजूद रहे पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना है इनके द्वारा मुझे छतरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों की पल-पल की जानकारियां प्राप्त होती रहती हैं। समाज में व्याप्त अच्छाइयों और बुराइयों को उजागर करने का काम करता है। हम भी उनकी हर खबर और एक्टिविटी पर नजर रखते हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के उत्थान में पत्रकारों की महती भूमिका है। कोरोना काल में जो बिना वैक्सीन के काम कर रहे थे वह पत्रकार थे जिन्हें ना कोई सुरक्षा और ना कोई शासकीय वेतन मिलती थी फिर भी वे अपनी जान जोखिम में डालकर कवरेज कर रहे थे हां यह बबलू जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने बताया कि उन्होंने सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए मांग की है एवं पत्रकारों के हित संबंध में कई बार उनके द्वारा दिल्ली और भोपाल में आंदोलन भी किए गए हैं सरकार ने उनकी मांगों को माना भी है और पत्रकारों के लिए बीमा योजना एवं पत्रकार पेंशन योजना के सहित कई मुद्दों पर सरकार से अपनी मांगे मनवान का काम किया है इस कार्यक्रम के आयोजक श्री देवेंद्र चतुर्वेदी के सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संगठन के प्रदेश सचिव भास्कर पाठक आईसना के प्रदेश अध्यक्ष बंटी जैन आईसना के प्रदेश सचिव अविनाश तिवारी, संभागीय उपाध्यक्ष सुनील पांडे, वरिष्ठ पत्रकार राजीव शुक्ला, लक्ष्मी नारायण शर्मा, राधे यादव, मनीष खरे आदि मौजूद रहे। इस भव्य आयोजन में समाज सेवा के क्षेत्र में गौरव सिंह बघेल, बुंदेली सिंगर महिमा पटेल, समाज सेवा के क्षेत्र में अनुपम गुप्ता, सुम्मी अग्रवाल, राजू सिंह चौहान राजेंद्र सिंह सेंगर, एडवोकेट वीरेंद्र तिवारी, श्री जयराम त्रिवेदी, कुमारी पलक रिछारिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में एएनआई के रिपोर्टर दुर्गेश शिवहरे,आदि का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने देश के विभिन्न प्रांतों के अलावा छतरपुर पन्ना टीकमगढ़ आदि से पत्रकार शामिल हुए। आईएफडब्ल्यूजे के इस आयोजन में पत्रकारों के  हित संबंध में विचार विमर्श किया गया। पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के बीच में तालमेल को बनाए रखने के लिए एवं जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए पत्रकारों के द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों को लेकर इस बैठक का आयोजन किया गया था। इस सफल आयोजन का संचालन राजू सिंह चौहान के द्वारा किया गया। इसमें सभी पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
भोपाल, भोपाल शहर में बोहरा समाज ने ईद का पर्व सादगी और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। सुबह से ही अलग-अलग मस्जिदों और मरकजों में नमाज अदा करने के लिए लोगों…
 19 March 2026
भोपाल, भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस गुरुवार सुबह शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में…
 19 March 2026
भोपाल। सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की सख्ती के बाद नगर निगम प्रशासन आदमपुर खंती में वर्षों से जमा लेगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) के निपटान को लेकर तेजी दिखा…
 19 March 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक गुड़ी पड़वा हमें नए संकल्प लेने, अपने जीवन में लक्ष्यों को अपनाने और समृद्धि…
 19 March 2026
भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों एवं पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें अज्ञात व्यक्ति रेल…
 19 March 2026
भोपाल। एलपीजी संकट के 10वें दिन घरेलू गैस आपूर्ति की व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर होटलों-रेस्टोरेंट को उपलब्ध कराने के निर्देश के बावजूद आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो…
 19 March 2026
भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक ने बुधवार को भोपाल मंडल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन एवं नवनिर्मित मंडल नियंत्रण कार्यालय का सघन निरीक्षण किया।…
 19 March 2026
भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल ने मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत देते हुए जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर…
 19 March 2026
भोपाल। गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों दिव्यांग रामरतन ओझा को घटिया ट्राइसिकल वितरित कराने के मामले में जिला प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। गुणवत्ता में…
Advt.