मौसमी संक्रमण की चपेट में नौनिहाल, जेपी अस्पताल में दो दिन में 20 से अधिक बच्चे भर्ती, इनमें 70 % निमोनिया से पीड़ित

Updated on 19-10-2023 12:07 PM
भोपाल। राजधानी में बदलते मौसम के साथ वायरल संक्रमण के बाद अब बच्चों में निमोनिया का खतरा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। अभी तक जो सर्दी-खांसी बच्चों में तीन-चार दिन में ठीक हो जानी चाहिए, वह दो हफ्ते तक खांसते-खांसते उन्हें बेदम किए दे रही है। हफ्तेभर में ठीक हो जाने वाला संक्रमण अब पखवाड़े भर का मरीज बना रहा है। निमोनिया की चपेट में बड़ी संख्या में बच्चे आ रहे हैं। जेपी और हमीदिया अस्पताल की ओपीडी में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी

जेपी अस्पताल की ओपीडी पिछले एक सप्ताह से दो हजार पहुंच रही है। जबकि, हमीदिया अस्पताल का आंकड़ा तीन हजार के करीब है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन एक दर्जन मरीज निमोनिया के आ रहे हैं। इनमें से कुछ को भर्ती करना पड़ रहा है। डाक्टर मौसम में आए बदलाव के साथ लोगों को जीवनशैली में बदलाव करने की सलाह दे रहे हैं। जेपी अस्पताल में बीते दो दिन में 20 से अधिक बच्चे भर्ती हुए हैं, इसमें से 70 प्रतिशत बच्चे निमोनिया से पीड़ित है। हमीदिया में निमोनिया से पीड़ित बच्चों की भरमार है, जिनको मानीटरिंग के लिए डाक्टरों की टीम लगी हुई है।

दो महीने से लेकर पांच साल तक के बच्चे ज्यादा प्रभावित

डाक्टरों के मुताबिक शहर में निमोनिया दो महीनों से लेकर पांच साल तक के बच्चों में फैल रहा है। किसी के खांसने या छींकने पर बैक्टीरिया या वायरस बूंदों के साथ हवा में फैल रहे हैं। पीड़ित द्वारा किसी वस्तु को छूने और फिर उनके मुंह या नाक को छूने से भी निमोनिया हो रहा है। इससे बचने की जरूरत है।

जेपी के बच्चा वार्ड में बेड बढ़े

हमीदिया के पीआइसीयू में करीब 26 गंभीर निमोनिया के बच्चों का उपचार चल रहा है। वहीं अति गंभीर निमोनिया के छह बच्चे वेंटिलेटर पर हैं। जबकि एसएनसीयू में वेंटिलेटर पर करीब 7 बच्चे हैं। इधर, जेपी में बच्चों के लिए आरक्षित 25 बेड को बढ़ाकर 40 कर दिया गया है। सभी बेड 15 दिन से फुल हैं। ओपीडी भी 70 से बढ़कर 150 के पार पहुंच गई है। जिसमें 70 फीसदी के करीब बच्चे वायरल निमोनिया के हैं। अभी आइसीयू में 14 गंभीर निमोनिया के बच्चे भर्ती हैं। इसमें से चार वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

जेपी अस्पताल में पीआइसीयू के एसी बंद

जेपी अस्पताल के पीआइसीयू (पीकू) के एसी महीनों से बंद हैं। इसके कारण पीकू में भर्ती होने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसी बंद होने से आइसीयू में काफी गर्मी हो रही है, जिसके कारण वार्ड में आपस में बच्चों में संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि यह एसी यूनिट दो माह से खराब पड़ी हुई है। शिकायतों के बाद भी इसमें कोई सुधार कराने को तैयार नहीं है।

इनका कहना है

सर्वाधिक मामले बच्चों में वायरल संक्रमण और निमोनिया के हैं। बच्चों की ओपीडी 70 से बढ़कर 150 के पार पहुंच गई है। दो माह से पांच साल तक के बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। यह सीजनल बीमारी है। अभिभावकों को सावधानी बरतनी चाहिए।

- डा. विजय पाटीदार, शिशु रोग विशेषज्ञ, जेपी अस्पताल

बदलते मौसम में सतर्क रहें। ज्यादा बुखार आने पर तुरंत बच्चों को नजदीक के चिकित्सकों को दिखाएं। गले में खराश, जुकाम, बदन दर्द और बुखार के मामले भी बढ़े हैं। इधर, हमीदिया के पीआइसीयू में निमोनिया के अतिगंभीर बच्चों को मैनेज करने का प्रयास किया जा रहा है।

- डा. राजेश टिक्कस, शिशु रोग विशेषज्ञ, हमीदिया अस्पताल, भोपाल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.