मुख्यमंत्री से मिले नवकिरण के चयनित युवा, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Updated on 07-01-2025 01:04 PM

महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज नवकिरण अकादमी के चयनित युवा उत्साह पूर्वक मिले। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन्हें सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा इस नवाचार को युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताते हुए इसकी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास युवाओं को बेहतर दिशा प्रदान करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा जिला खनिज न्यास निधि संस्थान मद से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिला में प्रतियोगी परीक्षाओं का वातावरण निर्माण करने एवं तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर दिशा प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर नवाचार करते हुए कार्य एजेन्सी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के दिशा निर्देश पर निःशुल्क नवकिरण अकादमी प्रतियोगी कक्षाएं एवं नवकिरण जिला ग्रंथालय संचालित हो रही है। 1 नवंबर 2019 से जुलाई 2024 तक 3417 अभ्यर्थियों को लाभान्वित किया गया है। वर्तमान में नवकिरण अकादमी अध्ययनरत अभ्यर्थियों की संख्या 369 एवं ग्रंथालय से लाभान्वित अभ्यर्थियों की संख्या 549 है। अब तक नवकिरण अकादमी से विभिन्न परीक्षा में 405 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.