अगले महीने पाकिस्तान लौटेंगे नवाज शरीफ:इलाज के लिए चार हफ्ते की परमीशन लेकर गए थे लंदन

Updated on 09-12-2022 06:16 PM
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले साल जनवरी में पाकिस्तान लौटेंगे। वे तीन साल बाद मुल्क वापसी करेंगे और 2023 के आम चुनावों के लिए उम्मीदवार चुनेंगे। नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता और आर्थिक मामलों के मंत्री सरदार अयाज सादिक ने एक टीवी प्रोग्राम के दौरान यह जानकारी दी। लंबे समय से नवाज की मुल्क वापसी को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। पिछले महीने कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि नवाज दिसंबर में मुल्क वापसी करेंगे। लेकिन अयाज सादिक के बयान से साफ हो गया है कि नवाज अगले साल ही पाक लौटेंगे।

अगले साल पाकिस्तान में होंगे आम चुनाव

पाकिस्तान में अगले साल आम चुनाव होने हैं। नवाज शरीफ पाक वापस आकर चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान मांग कर रहे हैं कि आम चुनाव मार्च में करवाए जाएं। लेकिन सत्तारूढ़ पीएमएल-एन और उसकी सहयोगी पार्टियों का कहना है कि चुनाव संविधान के अनुसार अगस्त महीने के बाद ही कराए जाएंगे।

चार हफ्ते की अनुमति लेकर लंदन गए थे नवाज

लाहौर हाईकोर्ट ने 2019 में नवाज को इलाज कराने के लिए चार हफ्ते के लिए विदेश जाने की इजाजत दी थी। 19 नवंबर, 2019 को नवाज लंदन आए थे और तब से देश वापस नहीं लौटे। कोर्ट ने 2018 में नवाज को अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा सुनाई थी। वहीं एवनफील्ड प्रॉपर्टी मामले में उन्हें 11 साल की सजा सुनाई गई थी और 80 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया था। 16 नवंबर 2019 को लाहौर हाई कोर्ट ने नवाज की सजा सस्पेंड करते हुए उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.