नवाज शरीफ 21 अक्टूबर को वापस लौटेंगे पाकिस्तान, चार साल बाद खत्म होगा 'वनवास'

Updated on 13-09-2023 01:50 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के प्रमुख नवाज शरीफ आगामी चुनावों में पार्टी के राजनीतिक अभियान का नेतृत्व करने के लिए 21 अक्टूबर को लंदन से पाकिस्तान लौटेंगे। उनके छोटे भाई और पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नवाज नवंबर 2019 से लंदन में रह रहे हैं। उनकी स्वदेश वापसी से चार साल से अधिक समय से चल रहा उनका स्व निर्वासन समाप्त होगा। शहबाज इस समय लंदन में हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘नवाज शरीफ 21 अक्टूबर को पाकिस्तान लौटेंगे।’लंदन में नवाज की अध्यक्षता में पीएमएल-एन के शीर्ष नेतृत्व की बैठक के बाद शहबाज ने एक बयान में कहा कि पार्टी संस्थापक की वापसी पर भव्य स्वागत किया जाएगा। लाहौर उच्च न्यायालय से इलाज के लिए चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति मिलने के बाद 73 वर्षीय नवाज नवंबर 2019 में लंदन चले गए थे, लेकिन उसके बाद से वह पाकिस्तान नहीं लौटे।

सितंबर में लौटने की थी अटकलें

नवाज को 2018 में अल-अजीजिया मिल्स और एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामलों में दोषी ठहराया गया था। वर्ष 2019 में ‘चिकित्सा के आधार’ पर लंदन जाने की अनुमति दिए जाने से पहले वह लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल के कारावास की सजा काट रहे थे। शहबाज ने पहले कहा था कि अगर उनकी पार्टी आम चुनाव में सत्ता में लौटती है, तो नवाज प्रधानमंत्री होंगे। अगस्त में, शहबाज ने कहा था कि उनके बड़े भाई लंबित अदालती मामलों का सामना करने और आम चुनाव में पार्टी के अभियान का नेतृत्व करने के लिए सितंबर में पाकिस्तान लौटेंगे।

पाकिस्तान में हो रहा होता जी-20

हालांकि, पाकिस्तान चुनाव आयोग की ओर से नई जनगणना के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों का नए सिरे से परिसीमन करने का निर्णय लेने के बाद नवाज के पाकिस्तान लौटने की योजना बदल दी गई। इस बीच नवाज शरीफ ने जी-20 को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया है। भारत में-जी20 शिखर सम्मेलन हुआ, जिसमें दुनिया के देशों के नेता शामिल हुए। इस बारे में जब नवाज से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर आज पीएमएल-एन की सरकार होती तो जी-20 पाकिस्तान में हो रहा होता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.