पत्नी और भाई पर नवाज ने ठोका 100 करोड़ की मानहानि का केस, बोले- आलिया पहले से शादीशुदा थी

Updated on 26-03-2023 08:24 PM
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और वाइफ आलिया सिद्दीकी के बीच का विवाद थमने का आरोप नहीं ले रहा है। जहां एक ओर वाइफ ने एक्टर पर रेप का केस लगाया था तो अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आलिया सिद्दीकी और भाई पर मानहानि का केस ठोका है। बॉम्बे हाई कोर्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भाई शम्सुद्दीन सिद्दीकी और वाइफ आलिया सिद्दीकी के खिलाफ 100 करोड़ का केस दर्ज करवाया है। इस मामले में कोर्ट में सुनवाई 30 मार्च को होनी है। वहीं इस मामले पर फिलहाल आलिया और शम्सुद्दीन की ओर से बयान सामने नहीं आया है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने मांग की है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी बेबुनियाद आरोपों को वापस लिया जाए और लिखित में माफी भी मांगी जाए। एक्टर ने इस मामले में 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।

बेरोजगार भाई को नौकरी दी लेकिन उसने धोखा!

एक्टर ने याचिका में कहा है कि उन्होंने अपने छोटे बेरोजगार भाई को साल 2008 में अपने मैनेजर के तौर पर रखा था। वह उनके लिए सभी अकाउंट के काम देखा करते थे। ऐसे में एक्टर अपने साइन चेक, क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ट्स से लेकर डेबिट कार्ड्स उन्हें सौंपते थे। मगर छोटे भाई ने उनसे बेईमानी की।

पैसों की हेराफेरी से खरीदी आलीशान गाड़ियां और प्रॉपर्टी

नवाज ने ये भी कहा कि शम्सुद्दीन ने उनके पैसों के साथ कई बार हेराफेरी की। एक बार तो उन्होंने कहा कि वह उनके नाम पर प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं लेकिन बाद में पता चला कि ये जमीन शम्सुद्दीन की ही निकली। ऐसे ही छोटे भाई ने यारी रोड पर एक फ्लैट, एक सेमी कॉर्मशियल प्रोपर्टी, दुबई में एक प्रॉपर्टी तो एक बुढ़ना के शाहपुर में फार्महाउस खरीद लिए। प्रोपर्टी के अलावा उन्होंने 14 महंगी गाड़ियां भी हेरफेर से ली।

भाई ने बीवी को भड़काया

याचिका के अनुसार, जब उन्होंने पैसों के हेराफेरी के बारे में शम्सुद्दीन से पूछना शुरू किया तो उन्होंने आलिया को उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने के लिए उकसाया। बता दें आलिया ने पहले नवाज पर दहेज का केस लगाया था और फिर बाद में रेप केस दर्ज करवाया था।

आलिया पर नवाजुद्दीन के आरोप

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आलिया पर आरोप लगाए कि अंजना पांडे (आलिया का असली नाम) पहले से शादीशुदा थीं लेकिन उन्होंने हमेशा झूठ में रखा कि वह अविवाहिता हैं। एक्टर ने आलिया और शम्सुद्दीन पर 21 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.