नहीं चलेगा अब नक्सली खूनी खेल:बालाघाट में सीएम ने दी चेतावनी: मप्र की धरती पर नहीं बचेंगे नक्सली, सरेंडर करें, नहीं तो मारे जाएंगे

Updated on 13-05-2025 12:16 PM

बालाघाट पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मप्र की धरती पर अब नक्सली नहीं बचेंगे। नक्सली या तो सरेंडर कर दें, नहीं तो वे मारे जाएंगे। प्रदेश की धरती पर नक्सली खूनी खेल अब नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प लिया है। मप्र सरकार केंद्र के साथ मिलकर इसे पूरा कर रही है। सीएम ने नक्सल अभियानों में शामिल रहे 64 पुलिस अफसर और जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देते हुए यह बात कही।

बालाघाट के लांजी में सोमवार को सीएम ने खुद अपने हाथ से पुलिस अफसरों के कंधों पर पदोन्नति के स्टार लगाए। पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए सीएम ने कहा कि बालाघाट कभी देश के घोर नक्सल प्रभावित 12 जिलों में शामिल था, लेकिन अब यह गंभीर समस्या वाली श्रेणी से बाहर हो गया है। राज्य सरकार अब मप्र पुलिस को आधुनिक हथियार और तकनीक से भी लैस कर रही है। सीएम ने नक्सल अभियानों में सर्वोच्च बलिदान देने वाले 37 शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया।

सीएम ने कहा कि पीएम जनमन अभियान में देश में पहली सड़क बालाघाट में बन रही है, जो 23 किलोमीटर लंबी है। इस अवसर पर सीएम ने बालाघाट में नए आयुर्वेदिक कॉलेज के निर्माण समेत 169 करोड़ लागत के 93 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। लांजी में 300 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी का जीर्णोद्धार के बाद लोकार्पण किया।

डीजीपी बोले -जल्द होगी 8500 पदों पर भर्ती

कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाणा ने सीएम की मौजूदगी में कहा कि पुलिस विभाग में जल्द ही 8500 पदों पर भर्तियां शुरू होंगी। राज्य सरकार ने इन पदों को मंजूरी दे दी है। इनमें 7500 पद सिपाहियों के, 500 पद सब इंस्पेक्टर और 500 पद ऑफिस स्टाफ के हैं।

उज्जैन में बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर, दताना हवाई पट्टी का होगा विस्तार

तीन साल बाद होने वाले सिंहस्थ कुंभ में भीड़ प्रबंधन के लिए उज्जैन के प्रमुख बाजारों में एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इससे ट्रैफिक ऊपर से गुजर सकेगा और नीचे कारोबार सुगमता से चलता रहेगा।

एलिवेटेड कॉरिडोर को इस तरह बनाया जाएगा कि भविष्य में जब मेट्रो निकालने की योजना बने, तब इसी के पिलर पर डबल डेकर ब्रिज बनाकर मेट्रो का ट्रैक बिछाया जा सके। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के कामों की समीक्षा के दौरान एलिवेटेड कॉरिडोर के प्रस्ताव को सहमति दी। इसके साथ ही दताना स्थित हवाई पट्टी के विस्तार का भी निर्णय लिया गया। सीएम बुद्ध पूर्णिमा के अवसर उज्जैन के अशोक बुद्ध विहार में आयोजित कार्यक्रम में भी शमिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.