नयनतारा ने खरीदा 31.5 करोड़ का डुप्लेक्स, एक्ट्रेस की कई शहरों में करोड़ों की संपत्ति, जानिए डिटेल

Updated on 06-03-2026 03:24 PM
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में लिया है। इसकी कीमत 31.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह अपार्टमेंट टेयनमपेट में स्थित लेगेसी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट की चौथी और पांचवीं मंजिल पर स्थित है। बताया जा रहा है कि यह डील 15 दिसंबर 2025 को रजिस्टर की गई थी।

'जैपकी' को मिले डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस डुप्लेक्स का बिल्ट-अप एरिया 14,369 स्क्वायर फुट है। इसमें आठ कारों की पार्किंग स्पेस है। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, डुप्लेक्स में नयनतारा और पति विग्नेश शिवन दोनों की हिस्सेदारी है। जहां नयनतारा का शेयर 90% है, वहीं विग्नेश शिवन का 10% शेयर है।

नयनतारा बनीं धनुष और रजनीकांत की पड़ोसी

नयनतारा ने जिस लेगेसी प्रोजेक्ट में डुप्लेक्स लिया है, उसी इलाके में रजनीकांत और धनुष भी रहते हैं। यानी वो एक्ट्रेस के पड़ोसी बन गए हैं। धनुष ने साल 2024 में पोएस गार्डन में 150 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा था।

नयनतारा की कई शहरों में संपत्ति, रियल एस्टेट में लगाए 100 करोड़

नयनतारा की बाकी संपत्ति की बात करें, तो हैदराबाद से लेकर चेन्नई और केरल में उनकी कई प्रॉपर्टीज हैं। हैदराबाद के अपस्केल बंजारा हिल्स में उनके दो घर हैं। 'जीक्यू' के मुताबिक, हर घर की कीमत 15 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा की नेट वर्थ 200 करोड़ रुपये के आसपास है। उन्होंने रियल एस्टेट में 100 करोड़ के आसपास निवेश किए हैं।

नयनतारा और विग्नेश शिवन का घर और बाकी प्रॉपर्टी

नयनतारा और विग्नेश शिवन पोएस गार्डन में ही करोड़ों के घर में रहते हैं। यह 16,500 स्क्वायर फुट में फैला है और आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा उनके पास कोलोनियल स्टाइल बंगला है, जिसे स्टूडियो का रूप दिया गया है। उनका एक होम स्टूडियो भी है, जहां मेहमानों के लिए लग्जरी लाउंज एरिया भी बनाया गया है। नयनतारा एक फिल्म के लिए 18-20 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

नयनतारा के पास अभी 9 फिल्में, जो होंगी रिलीज

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो नयनतारा इस साल फिल्म 'मन शंकर वर प्रसाद गारू' में नजर आई थीं। अब वह आने वाले दिनों में 'मूकूथी अम्मान 2', Mannangatti Since 1960, Hi और Rakkayie जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। उनके पास एक और फिल्म है, जिसका नाम फिलहाल NBK 111 रखा गया है। इसके अलावा नयनतारा के पास मलयालम की भी तीन और कन्नड़ की एक फिल्म 'टॉक्सिक' है, जो इस साल पैन इंडिया रिलीज होंगी। यानी नयनतारा के पास करीब 9 फिल्में हैं, जो रिलीज के लिए लाइन में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.