TOXIC से नयनतारा का फर्स्ट लुक, फिल्म में बनेंगी यश की 'गंगा', फैंस बोले- फायर है

Updated on 31-12-2025 12:55 PM
साल 2022 में 'रॉकी भाई' बनकर मजमा लूटने के बाद साउथ स्टार यश अगली फिल्म 'टॉक्सिक' लेकर फिर से सेंसेशन मचाने के लिए तैयार हैं। गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म मार्च 2026 में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म से सभी अहम किरदारों के फर्स्ट लुक रिवील किए जा रहे हैं। कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी के बाद अब नयनतारा का भी पहला लुक आ गया है।

यश ने 31 दिसंबर 2025 को नयनतारा का 'टॉक्सिक' से फर्स्ट लुक रिवील करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गंगा के रूप में पेश हैं नयनतारा।'
इससे पहले यश, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी के भी पहले लुक जारी किए गए थे। हुमा को एलिजाबेथ के रोल में और कियारा को नादिया के किरदार में देखा जाएगा।

'टॉक्सिक' की कास्ट

'टॉक्सिक' के बारे में बता दें कि ये एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है। इसमें यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर नजर आएंगे।

6 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इसे कन्नड़ और इंग्लिश में साथ में शूट किया जा रहा है। इसे कुल 6 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। यश इस फिल्म को को-राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं।

'रामायण' में यश बनेंगे रावण

इसके अलावा यश के पास हिंदी फिल्म 'रामायण' के दोनों पार्ट है। वो इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं। उन्हें रावण के रोल में देखा जाएगा। पहला पार्ट साल 2027 में रिलीज होगा, जिसमें रणबीर कपूर राम और साई पल्लवी सीता के किरदार में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.