CBI से NCB अध‍िकारी ने कहा- आर्यन खान को अरेस्‍ट करने के लिए ही किरण गोसावी को लाए थे समीर वानखेड़े, सब था तय

Updated on 19-07-2023 02:30 PM
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के कथित ड्रग्स मामले की जांच के दौरान एक सेल्फी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें किरण गोसावी नाम का एक शख्स एक्टर के बेटे के साथ नजर आ रहा था। अब रिश्वत मामले में आरोपी पूर्व इंटेलिजेंस ऑफिसर आशीष रंजन ने किरण गोसावी को लेकर ही कुछ नई जानकारियां दी हैं। उन्होंने कहा है कि किरण को इस केस में एनसीबी के अधिकारी रहे समीर वानखेड़े के अप्रूवल के बाद शामिल किया गया था। अब ये बातें वानखेड़े के उस बयान के साफ उलट साबित हो रही हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि गोसावी से उनकी पहचान ड्रग्स केस के भंडाफोड़ वाले दिन हुई थी। मामले की आंतरिक जांच के दौरान इसमें कई खामियां नजर आ रही हैं।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस में एनसीबी (Narcotics Control Bureau) ऑफिसर समीर वानखेड़े इस वक्त रिश्वतखोरी का आरोप झेल रहे हैं। पूर्व इंटेलिजेंस ऑफिसर ने कुछ ऐसी जानकारियां दी हैं जो इस बात की ओर इशारा करता है कि ड्रग्स केस को सेटअप किया गया था।

'किरण गोसावी को वानखेड़े के अप्रूवल के बाद शामिल किया गया था'

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रग्स केस में एनसीबी अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई केस में आरोपी रहे अधिकारी आशीष रंजन प्रसाद ने कथित तौर पर कहा है कि केस में गवाह बने किरण गोसावी को वानखेड़े के अप्रूवल के बाद इस केस में शामिल किया गया था।

'ये गवाह वानखेड़े के निर्देश के बाद वहां पहुंचे थे'

ड्रग्स केस जांच टीम का हिस्सा रहे थे आशीष जिन्होंने सीबीआई को बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिस वक्त क्रूज शिप से आरोपी को पकड़ा गया उसी वक्त उन्होंने गोसावी, प्रभाकर सेल और बीजेपी पार्टी वर्कर मनीष भानुशाली के बारे में भी पूछताछ की थी। इसके बाद ही उन्हें ये बताया गया था कि ये गवाह वानखेड़े के निर्देश के बाद वहां पहुंचे थे। उन्होंने यही बात वानखेड़े से भी पूछी थी तो उन्होंने कहा था कि वो उनलोगों को जानते हैं।

ये आरोप वानखेड़े के दिए बयान के ठीक उलट

ये आरोप वानखेड़े के दिए बयान के ठीक उलट हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे ड्रग्स केस के भंडाफोड़ वाले दिन ही उनकी पहचान गोसावी, सैल और भानुशाली से हुई थी। एक केस में रिश्वत मामले की आंतरिक जांच के लिए बनी SIT ने पाया है कि केस से जुड़ी कई खामियां हैं। यहां तक कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कस्टडी में लेने की बात ये साबित करती है कि इस भंडाफोड़ के साथ समझौता किया गया था और इसे जानबूझकर तैयार किया गया था।


कोर्ट से आर्यन को मिली क्लीन चिट

आंतरिक जांच के बाद आर्यन के खिलाफ एनसीबी ने इस केस को रद्द किया और सबूतों की कमी की वजह से कोर्ट की तरफ से उन्हें क्लीन चिट दे दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी गोसावी ने सर्कुलेट की थी और ये भी जांच प्रक्रिया की खामियों को दर्शाती है। एनसीबी ऑफिस से आरोपी के साथ गवाह की सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल होना अपने आपमें एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।


शाहरुख से 25 करोड़ रुपये रिश्वत का आरोप

रिपोर्ट में आगे ये भी बताया गया है कि एनसीबी की स्पेशल जांच टीम ने इस मामले में किए गए दावों की जांच करने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी जमा किए गए थे। हालांकि, एनसीबी ने फाइल्स दी थीं वो करप्ट थीं और डीवीआर और हार्ड डिस्क भी अलग थीं। सीबीआई ने वानखेड़े, आशीष और पुलिस सुप्रीन्टेंडेंट विश्व विजय सिंह के अलावा दो अन्य प्राइवेट पर्सन किरण गोसावी और सानविल डिसूज़ा को लेकर किसी भी तरह के डेवलमेंट को लेकर कॉमेंट करने से इन्कार कर दिया। क्रूज शिप ड्रग्स मामले में आर्यन खान को फंसाने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में इन लोगों पर मुकदमा चल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.