गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एनसीबी 25 हजार किलो ड्रग्स नष्ट नष्ट करेगा

Updated on 08-10-2022 05:28 PM

नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) शनिवार को असम में करीब 25 हजार किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट करेगा। ये सभी ड्रग्स नशे के खिलाफ की गई स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत जप्त किए गए थे।

जानकारी के मुताबिक आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर एनसीबी ने तय किया था कि 75 दिनों के विशेष अभियान के दौरान एनसीबी की सभी क्षेत्रीय इकाइयों द्वारा 75 हजार किलो ड्रग्स को नष्ट किया जाएगा। इसमें से तकरीबन 25 हजार किलो ड्रग्स असम और त्रिपुरा यूनिट ने पकड़ा है, जिसे नष्ट किया जाना है।

दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नार्थ ईस्ट के दौरे पर हैं। इस दौरान वो असम के गुवाहाटी में नशीले पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक क्षेत्रीय बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे, जिसमें पूर्वोत्तर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी और इसे कम करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डीजीपी हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनसीबी ड्रग्स के खिलाफ स्पेशल मुहिम चला रही है। यही वजह है कि अलग अलग जगहों पर जप्त किए गए ड्रग्स को जलाकर नष्ट किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.