UG व PG में 17 दिनों में 10 लाख सीटों पर करीब एक लाख पंजीयन हुए, 29 मई को सीटों का होगा आवंटन

Updated on 18-05-2024 10:06 AM
 भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 1275 सरकारी और निजी कॉलेजों में संचालित यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों की 10 लाख सीटों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया चलाई जा रही है। अब तक यूजी-पीजी में करीब एक लाख दस हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराए हैं, जबकि करीब 98 हजार 477 विद्यार्थियों ने अपने पसंद का विकल्प का चयन किया है। अब तक करीब 78 हजार विद्यार्थियों के ही दस्तावेजों का सत्यापन हो पाया है।यूजी के लिए पंजीयन 20 मई और पीजी कोर्स में 21 मई तक होंगे, जबकि सत्यापन 21 मई तक होगा। यूजी के पहले चरण की सीट आवंटन होने के बाद विद्यार्थियों को 25 मई से तीन जून तक फीस जमा करनी होगी। दो चरणों की मुख्य काउंसलिंग के बाद कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) की जाएगी।

पंजीयन करवाने के बाद कॉलेजों में मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों की सूची लगाई जाएगी। सीट आवंटन 25 मई को होगा। वहीं पीजी में दो लाख सीटों के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 21 मई और 29 मई को सीटों का आवंटन होगा। बता दें, कि पिछले वर्ष सिर्फ एक ही काउंसलिंग का राउंड रखा गया था।

यह है आंकड़ा

यूजी व पीजी की कुल सीटें-10.18 लाख

यूजी की सीटें-8.9 लाख

पीजी की सीटें-2.08 लाख

यूजी में पंजीयन -91,642

सत्यापन -67,151

पीजी में पंजीयन-17,450

सत्यापन -10,735



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.