
हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने बताया कि कोलार-नीलबड़ एवं नर्मदापुरम रोड क्षेत्र आपस में जुड़ जाएगा। सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के साथ बैठक कर इस सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो चुका है। इधर, केरवा नहर के समानांतर बन रहे इस लिंक रोड पर नहर के लिए एक मीटर चौडी, एक एक फीट दीवार, 3.5 मीटर ऊंची कर्टन दीवार का निर्माण कराया जा रहा है।