'झलक दिखला जा 10' के फिनाले से पहले ही नीति टेलर हो गई थीं बाहर, सदमे से उबरने में लगे थे 5 दिन

Updated on 01-05-2023 08:08 PM
'बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2' में प्राची का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस नीति टेलर इंडस्ट्री का पुराना चेहरा हैं। उन्होंने इसके पहले भी कई पॉपुलर रोल्स कर फैन्स का दिल जीता है। अभी-भी वो ऐसा ही कर रही हैं। एकता कपूर के सीरियल में उन्हें लोग खासा पसंद कर रहे हैं। अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस धारावाहिक के सेट पर लोगों के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की है। साथ ही बताया है कि वो रोजाना ट्रोल्स से कैसे डील करती हैं। इसके अलावा उन्होंने 'झलक दिखला जा' के दौरान जो स्ट्रगल फेस किया उसके बारे में भी खुलासा किया और शादी के बाद लोगों ने उनके लाइफ पार्टनर के बारे में क्या कहा, इस बारे में भी एक्ट्रेस ने बताया।
नीति टेलर ने 'बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2' के सेट के बारे में 'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में बताया, कि वह बहुत ही खुशमिजाज इंसान हैं। उनकी हर किसी से अच्छी बॉन्डिंग हो जाती है। उनका कहना है कि वह सेट पर और लोगों के चेहरे पर खुशियां बिखेरती रहती हैं। हालांकि अभी लगातार शूटिंग की वजह से वो दूसरों के साथ समय नहीं बिता पा रही हैं। उन्हें सेट पर रहना और काम करना बेहद पसंद है। वह हितेन तेजवानी के साथ रोजाना रील्स भी शेयर करती हैं। लेकिन अब लगातार शूटिंग कि वजह से उन्हें इसके लिए मुश्किल से इसके लिए समय मिल पाता है।

'झलक दिखला जा 10' पर नीति टेलर का दर्द

नीति टेलर ने इस दौरान 'झलक दिखला जा' के दौरान स्ट्रगल के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'झलक करते दौरान मैं किन चीजों से गुजरी, उस बारे में मैं कभी बात नहीं करना चाहती थी। लेकिन लोगों ने काफी बात की और कोई मेरी कहानी नहीं जातना है। सच कहूं तो मैं नॉन डांसर हूं जो डांसर बनी। बाकी सबने म्यूजिक वीडियोज और डांस कर रखा था। फैजू और पारस और मैं मैं शुरू से डांस सीख रहे थे। शो में मैंने जो भी किया वो मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी। मैंने जो कभी नहीं किया था, वो-वो स्टेप्स मैंने यहां पर किए। इस दौरान मुझे काफी चोटें भी लगी थी। लेकिन मैंने कभी इसकी शिकायत नहीं की। मैंने बुखार में भी परफॉर्म किया। मैं दो शो साथ में शूट कर रही थी। बहुत मुश्किल से मैं सोती थी। लेकिन मैंने अपना पूरा दिया।'

नीति को किस बात का लगा बुरा?

नीति ने बताया कि जब वो 'झलक' के सेमी फिनाले से बाहर हो गईं तो उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। क्योंकि उन्हें बढ़िया स्कोर मिले थे, 'हमें विरोधी टीम होने के नाते 10 नंबर मिले थे। और जिस पैरामिटर पर हमें निकाला गया उससे मुझे धक्का लगा। वो फेयर नहीं था और सभी ये बात मानते भी हैं। बहुत सारे लोग मुझे बतौर फाइनलिस्ट देख रहे थे। इस सदम से मुझे उबरने में 4 से 5 दिन लगे लेकिन उसके बाद मैं ठीक हो गई।'

नीति टेलर को किया जाता है ट्रोल

नीति टेलर ने ट्रोलिंग पर अपनी फीलिंग्स शेयर की। उन्होंने कहा, 'लोग आपकी भावनाओं की कद्र नहीं करते हैं। कुछ हैं जो आपको प्यार करते हैं लेकिन फेक अकाउंट्स बनाकर आपको ट्रोल भी करते हैं। आपको सच्चाई का पता ही नहीं चलता है। स्क्रीन के सामने बैठकर किसी को जज करना बहुत आसान है। जब मेरी शादी हुई तो मुझे ट्रोल किया गया। कहा गया कि तुमने वजन बढ़ा लिया। अरे इसके पति को देखो कैसा है। फलाना ढिमकाना। कुछ ने ये भी कहा कि आपकी एक्टिंग नकली लगती है। आप आपने हाथ का इस्तेमाल ज्यादा करती हो।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.