हमीदिया में प्रसव के दौरान लापरवाही, डस्टबिन में गिरी नवजात, शुक्र है चोटें नहीं आईं

Updated on 23-08-2023 12:52 PM
भोपाल। राजधानी के हमीदिया अस्पताल में डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ की ओर से गंभीर लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। मेटरनिटी डिपार्टमेंट में डिलीवरी के बाद नवजात बच्ची सोमवार को डस्टबिन में गिर गई। गनीमत रही कि बच्ची को कोई चोट नहीं लगी। इससे भी ज्यादा आपत्तिजनक यह है कि जिम्मेदार अब घटना को ही झुठला रहे हैं।

यह है मामला

दरअसल, मिलिट्री गेट शाहजहानाबाद निवासी रुखसार पति अब्दुल रहमान की सोमवार को डिलीवरी होनी थी। रुखसार को हमीदिया अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती किया गया था। महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो उनको डिलीवरी के लिए ले जाया गया। उनको लेबर पेन हो रहा था, इसी बीच पास की डिलीवरी टेबल पर एक अन्य गर्भवती की डिलीवरी हो रही थी। ऐसे में डाक्टर समेत समस्त स्टाफ रुखसार को छोड़कर उस टेबल पर चला गया। इसी बीच रुखसार का प्रसव हो गया और उसने एक बच्ची को जन्म दिया, जो फिसलकर नीचे रखे डस्टबिन में जा गिरी। यह देखकर नर्सिंग स्टाफ ने दौड़ लगाई और बच्ची को डस्टबिन से उठाया। तत्काल डाक्टर के पास लेकर पहुंची और कुछ देर बाद लौटकर आईं, तब बताया कि बच्ची ठीक है।

प्रसूता ने देखा पूरा घटनाक्रम

प्रसव पीड़ा से तड़प रही रुखसार ने अपनी आंखों से यह घटनाक्रम देखा था। रुखसार ने मंगलवार को स्वजनों को इस बारे में बताया। रुखसार का कहना था कि जब बच्ची डस्टबिन में गिरी तो नर्सें स्टाफ दौड़कर आईं, एक-दूसरे पर चिल्लाने लगी थीं। बाद जब डाक्टर को दिखाकर लौटीं तो कहने लगीं कि बच्ची डस्टबिन में गिरी नहीं थी। हमने उसे पहले ही पकड़ लिया था। इसके बाद अस्पताल का पैरामेडिकल स्टाफ स्वजनों से बदसलूकी भी करने लगा। इस पूरे मामले में अब अधीक्षक डा. आशीष गोहिया ने मामले कि जांच कराने की बात की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.