प्रशासन की लापरवाही:स्मार्ट सिटी एबीडी एरिया के खाली मकानों में बना लिए अवैध गोदाम, हो रही गैस रिफिलिंग

Updated on 20-04-2025 01:44 PM

स्मार्ट सिटी डेवलप करने के लिए आठ साल पहले टीटी नगर के जिस इलाके से करीब 2000 मकान खाली कराने की शुरुआत हुई थी, उनमें से ज्यादातर खाली हो गए हैं। लेकिन 342 एकड़ का यह एबीडी एरिया अवैध कारोबार का अड्डा बन गया है।

पूरे इलाके में खंडहर बन चुके 1500 से अधिक मकानों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। झुग्गियां बन रही हैं। बुलेवर्ड स्ट्रीट पर पनप चुके सब्जी बाजार के व्यापारियों ने इनमें गोदाम बना लिए हैं। अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार यहां बदस्तूर जारी है।

स्मार्ट सिटी का यह एरिया डेवलप नहीं हुआ। प्रशासन इन मकानों को जमींदोज भी नहीं कर सका। लगातार अनदेखी का नतीजा यह है कि अब स्मार्ट सिटी कंपनी के लिए यहां सर्विस रोड बनाना भी मुश्किल हो गया है। प्लेटिनम प्लाजा के पास लगभग 20 करोड़ रुपए में बेचे गए जिस प्लॉट पर अतिक्रमण के कारण स्मार्ट सिटी पर जुर्माना लग चुका है, तीन बार की कोशिश के बावजूद वहां से अवैध कब्जे नहीं हटाए जा सके हैं।

तीन हफ्ते पहले 7 अप्रैल को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्मार्ट सिटी के विकास में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए एक समिति बनाई। लेकिन तीन हफ्तों में भी एक भी बाधा दूर नहीं हो सकी है।

तीन हफ्ते पहले कलेक्टर ने बनाई समिति, लेकिन कोई फायदा नहीं

सीन: 1 -माता मंदिर के पीछे 54 ब्लॉक में एच टाइप के खंडहर में अंसार अहमद उर्फ आशु अवैध रूप से रसोई गैस ऑटो और कारों में भरने का कारोबार चला रहा है। अवैध बिजली कनेक्शन है । मौके पर मिले विशाल ने बताया कि एक सिलेंडर 1100 रुपए में रिफिल किया जाता है। पास ही स्थित गैराज में गैस सिलेंडर के लिए गोदाम बनाकर रखा गया है। सुबह से शाम तक यहां हर रोज 25 से 30 सिलेंडर रिफिल किए जाते हैं। खाद्य एवं आपूर्ति अमले ने , 4 मार्च को यहां कार्रवाई की थी। कार्रवाई के चंद रोज बाद दोबारा अवैध रिफिलिंग शुरू कर दी।

सीन: 2 -प्लेटिनम प्लाजा और 98 क्वार्टर्स के बीच वाले हिस्से में लगभग सभी सरकारी क्वार्टर्स को तोड़ा जा चुका है। बावजूद इसके करीब 10 छोटे-छोटे निर्माण मौजूद हैं। इनमें से कुछ को लोगों ने किराए पर दे रखा है। इन अवैध निर्माणों में डीजे की दुकान और फल बेचने वाले का गोदाम चल रहा है। यही नहीं, 98 क्वार्टर्स की ओर वाली लाइन में सरकारी आवास को तोड़ने के खंडहर में फिर से कब्जा कर लिया गया है। यहां न सिर्फ परिवार रह रहा है। पाल समाज के मंदिर के आसपास मौजूद छोटे-छोटे मंदिरों के नाम पर बार-बार कार्रवाई में अड़ंगा डाला जा रहा है। बीते 10 दिन में टीम यहां तीन बार कार्रवाई करने तो पहुंची, लेकिन हर बार इसे बिना कार्रवाई ही लौटना पड़ता है।

सीन: 3- नॉर्थ टीटी नगर के जवाहर चौक के पास वाले हिस्से में ब्लॉक 12 की लाइन को खाली कराकर मकानों के खिड़की दरवाजे आदि निकाले जा चुके हैं। ऐसे में यह मकान खंडहर होकर लंबे समय से खाली थे। लेकिन, अब इन खंडहरों में आसपास के दुकानदारों ने कब्जा शुरू कर दिया है। जवाहर चौक और आसपास दुकानें लगाने वाले लोग खंडहरों को बतौर गोदाम इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे आगे इलाके में दिनभर रसोई गैस के सिलेंडरों से भरे ट्रकों का जमावड़ा रहता है। गैस एजेंसी संचालकों ने क्षेत्र को ट्रांजिट पॉइंट बना लिया है। झरनेश्वर मंदिर की ओर स्कूल और कॉलेज बस संचालकों ने अपना यार्ड बना कर कब्जा कर लिया है।

कार्रवाई के लिए टीम बनाई गई। कार्रवाई भी की जा रही है। अगर कहीं कुछ गलत चल रहा है तो आप बता दें, कार्रवाई की जाएगी। कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर, भोपाल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.