न रुपाली गांगुली न ही कपिल, तो कौन है सबसे ज्यादा फीस लेने वाला स्टार? नाम सुन उड़ जाएंगे होश

Updated on 13-06-2023 10:49 PM
क्या आप जानते हैं टीवी पर सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाला एक्टर या एक्ट्रेस कौन है? चलिए गेस कीजिए कौन होगा। अगर आप सोच रहे हैं कपिल शर्मा, रुपाली गांगुली या फिर कोई और... तो आप एकदम गलत हैं। जी हां, टीवी पर सबसे ज्यादा पेड एक्टर कोई और नहीं बल्कि सलमान खान हैं। जल्द ही भाईजान 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' को लेकर आ रहे हैं। ऐसे में उनकी भारी-भरकम फीस की डिटेल भी सामने आई है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।


टीवी पर अब तक कपिल शर्मा (द कपिल शर्मा शो), कंगना रनौत (लॉकअप), करण जौहर (कॉफी विद करण) से लेकर अमिताभ बच्चन (कौन बनेगा करोड़पति) जैसे बड़े बड़े स्टार्स भी किस्मत अजमा चुके हैं। लेकिन ये सभी स्टार्स सलमान खान की जितनी फीस वसूल नहीं कर पाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन एक्टर्स ने करीब 1 करोड़ रुपये या थोड़ा अधिक प्रति एपिसोड चार्ज किया था लेकिन सलमान खान ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए सलमान खान की फीस

India Highest Paid TV star: पिछले साल, कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि सलमान खान 'बिग बॉस 16' के पूरे सीजन के लिए 1000 करोड़ रुपये वसूल किए थे। जबकि एक्टर ने खुद इंटरव्यू में इस आंकड़े का मज़ाक उड़ाया था। अब 'सियासत' और 'टेलीचक्कर' की रिपोर्टों में दावा किया गया कि सलमान खान ओटीटी पर 'बिग बॉस' होस्ट करने के लिए प्रति हफ्ता 25 करोड़ रुपये चार्ज करेंगे। अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित हुई तो इसका मतलब है कि एक्टर प्रति एपिसोड 12.50 करोड़ रुपये इस रियालिटी शो से कमा रहे हैं। जो कि अब तक टेलीविजन पर सबसे अधिक सैलरी पाने वाला इंडियन स्टार हैं।

टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली स्टार

'बिग बॉस' एक रियालिटी शो है और ऐसे में फिक्शन शो से इसकी तुलना करना ठीक नहीं होगा। टीवी सितारों की कमाई की बात करें तो टॉप पर रुपाली गांगुली हैं। हमारी सहयोगी वेबसाइट 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'अनुपमा' स्टार शो के लिए प्रति एपिसोड 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.