'साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भर-भरकर है नेपोटिज्म', अविका गौर बोलीं- लोग बॉलीवुड को बस बदनाम कर रहे

Updated on 12-06-2023 08:51 PM
'बालिका वधू' की आनंदी से फेमस हुईं अविका कौर अब फिल्मों में नजर आने लगी हैं। उन्होंने 'ससुराल सिमर का' करने के बाद से साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर लिया था। अब वह बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। उनकी फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' 23 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसी के प्रमोशन के दौरान वह लगातार इंटरव्यूज दे रही हैं और इंडस्ट्री के बारे में एक-से-एक कटाक्ष कर रही हैं। ऐसे ही लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पसरे नेपोटिज्म पर बात की है।


दरअसल, अविका गौर ने साल 2013 में तेलुगू फिल्म Uyyala Jampala से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'सिनेमा चूपिष्ठ मावा', 'केयर ऑफ फुटपाथ 2', 'एकादिकी पोथावु चिन्नावदा', 'राजू गरी गढ़ी 3', और 'नेट' जैसी फिल्मों में काम किया। अब एक नए इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की बारे में अपने विचार बताए हैं। उन्होंने इस दौरान नेपोटिज्म का भी जिक्र किया है।

साउथ इंडस्ट्री पर बोलीं अविका गौर

आरजे सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अविका गौर ने कहा, 'देखिए जब स्टार पावर की बात आती है तो साउथ नें स्टार की पावर है। जब नेपोटिज्म की बात आती है, वैसे तो हम सभी यह शब्द सुनते-सुनते थक गए हैं ... लेकिन साउथ में तो ये भर-भरकर है। वहां ये ही है बस। तो चीज बिल्कुल वही है, बात बस इतनी है कि दर्शक इस बात को वहां पर नहीं देख रहे हैं, जैसे यहां पर देखते हैं।'

अविका ने बॉलीवुड फिल्मों पर कही ये बात

अविका गौर ने आगे कहा, 'हिंदी फिल्मों के लिए एक बायस क्रिएट हो चुका है कि बॉलीवुड फिल्में जो भी बनाएंगे हम पहले जज करेंगे... ये एक बायस क्रिएट हो चुका है। एक समय बाद मुझे लगता है, और जो इस इंजस्ट्री से जुड़ा है, वो भी ये समझता है कि काफी टाइम वो फेज चला, जहां पर साउथ की कई सारी रीमेक्स बनी। इसलिए लोगों को साचना है कि बम बस कॉपी करते हैं।'

नेपोटिज्म पर अविका गौर का ओपीनियन

साउथ इंडस्ट्री में अविका गौर नेपोटिज्म के बारे में बात की। कहा, 'तेलुगू इंजस्ट्री में ये नेपोटिज्म तो एकदम सामने है। मेरा मतलब है कि कैसे लोग ये नहीं देखते हैं? मुझे लगता है कि लोगों ने इसे थोड़ा हाइप कर दिया है इन सब को। और समय के साथ उम्मीद है कि सोशल मीडिया भी रिलैक्स हो जाए और ये भी रिलैक्स हो जाए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.