नीदरलैंड को आखिरीकार मिली जीत, जिम्बाब्वे का भी काटा पत्ता

Updated on 02-11-2022 06:58 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 राउंड में आखिरकार नीदरलैंड को एक जीत नसीब हुई। जिम्बाब्वे के खिलाफ नीदरलैंड ने पांच विकेट से जीत दर्ज करने के साथ ही दो प्वॉइंट्स हासिल किए। हालांकि इस जीत के बावजूद नीदरलैंड की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है और उसने जिम्बाब्वे का भी सेमीफाइनल से पत्ता काट दिया है। ग्रुप-2 से अब सेमीफाइनल की दौड़ में दक्षिण अफ्रीका, भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान ही बचे हैं। जिसमें दक्षिण अफ्रीका और भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का सबसे ज्यादा चांस नजर आ रहा है।

नीदरलैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। नीदरलैंड ने जबर्दस्त गेंदबाजी की और जिम्बाब्वे को 19.2 ओवर में ही 117 रनों पर ऑलआउट कर दिया। सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 40 रनों का योगदान दिया। वहीं सीन विलियम्स ने 28 रनों की पारी खेली। हाल ऐसा था कि इन दोनों के अलावा और कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंच ही नहीं पाया। पॉल वैन मीकरन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ चोटिल हुए बस डि लीडे ने भी बढ़िया गेंदबाजी की और चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट निकाले।

जवाब में नीदरलैंड ने पांच विकेट गंवाकर 18 ओवर में ही 120 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मैक्स ओडाउड ने 47 गेंद पर 52 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए। वहीं टॉम कूपर ने 32 रनों का योगदान दिया। बस डि लीडे ने 12 गेंद पर नॉटआउट 12 रनों की पारी खेली और मैच विनिंग चौका भी लगाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.