कभी नहीं देखा होगा ऐसा कैच, कैरेबियाई खिलाड़ी ने बाउंड्री के बाहर जाकर किया करिश्मा

Updated on 23-06-2023 08:00 PM
नई दिल्ली: जिम्बाब्वे में इस वक्त भारत में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्डकप 2023 के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। 10 टीमों के बीच वर्ल्डकप क्वालीफायर्स खेले जा रहे हैं, जिसका वेस्टइंंडीज भी हिस्सा है। ऐसे में 22 जून को वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच क्वालीफायर का एक मुकाबला खेला गया, जिसमें कैरेबियाई टीम का दबदबा देखने को मिला। टीम ने पूरी तरह से नेपाल को डोमिनेट किया। हालांकि इस मैच में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने एक अविश्वसनीय कैच लपका, जोकि अब चर्चा में बना हुआ है।

कैरेबियाई खिलाड़ी ने बॉउंड्री के बाहर जाकर किया कमाल
दरअसल, नेपाल की पारी का 23वां ओवर वेस्टइंडीज की ओर से स्पिनर अकील होसैन डाल रहे थे। उनके ओवर की पहली गेंद पर नेपाल के कुशल मल्ला स्ट्राइक पर थे। कुशल ने ओवर की पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। उन्होंने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से बड़ा हिट मारने की कोशिश की, कुशल को उस शॉट के पूरे 6 रन मिलते, अगर बाउंड्री पर कीसी कार्टी ने असाधारण कैच ना पकड़ा होता।

कार्टी ने बाउंड्री पर गेंद को पहले पकड़ा, जब उन्हें लगा कि वह रोप को लगने वाले हैं तो उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया। इसके बाद कार्टी बाउंड्री के बाहर चले गए। गेंद भी हवा में बाउंड्री के बाहर ही थी। ऐसे में कीसी कार्टी ने बाउंड्री के बाहर ही जंप मारी और हवा में रहते हुए गेंद को वापसी मैदान में लाए और एक अविश्वसनीय कैच लपक लिया। उनके इस कैच की वीडियो खुद आईसीसी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कीसी की इस कैच के लिए जमकर सरहाना भी हो रही है।

वेस्टइंडीज ने 101 रन से जीता मैच
नेपाल ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में कैरेबियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 339 रन बना दिए और नेपाल के सामने 340 रन का टारगेट रखा। हालांकि दूसरी पारी में नेपाल पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 49.4 ओवर में 238 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसके चलते वेस्टइंडीज 101 रन से मैच जीत गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.